हरियाणा… दो लड़कियां हुईं एक-दूजे की: एक साल पहले बहन की ससुराल में ननद से दोस्ती, भागकर की शादी, चुरू में लेस्बियन रिलेशनशिप का पहला मामला

हरियाणा। दो लड़कियां साल भर पहले दोस्त बनीं, फिर दोनों ने जिंदगी भर एकसाथ रहने का फैसला कर लिया। दोनों ने बीते साल नवंबर में भागकर शादी कर ली। घरवालों को इस बारे में कुछ नहीं पता था। जब दोनों का हरियाणा पुलिस ने पकड़ा तब यह रिश्ता उजागर हुआ।

एक लड़की चूरू के रतनगढ़ की और दूसरी हरियाणा की रहने वाली हैं। रिश्तेदारी में होने के कारण पहले से जान-पहचान थी। वहीं परिवार का कहना है कि किसी ने जादू-टोना करा दिया है। चूरू में यह पहला लेस्बियन(समलैंगिक) रिलेशनशिप का मामला सामने आया है।
रतनगढ़ पुलिस थाने के एएसआई जगदीश सिंह ने बताया कि रतनगढ़ और हरियाणा की रहने वाली लड़कियां रिश्तेदार हैं। 14 नवंबर को रतनगढ़ की लड़की के पिता ने बेटी के लापता होने का मामला दर्ज करवाया था। तलाश करते-करते लड़की के हरियाणा में होने का पता चला। लड़की के माता-पिता के साथ पुलिस वहां पहुंची तो दोनों ने बताया कि वे 12 नवंबर 2021 को घर से भागकर हरियाणा के फतेहाबाद में शादी कर चुकी हैं।


आदमपुर पुलिस थाने में बेटी के साथ उसकी प्रेमिका भी थी। वहां दोनों ने खुलासा किया कि वे दोनों एक-दूसरे से प्यार करती हैं और शादी कर ली है। रतनगढ़ पुलिस 10 जनवरी को दोनों को पकड़कर लेकर आई। दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई। बालिग होने के कारण पुलिस ने दोनों को साथ जाने दिया। लड़कियां वापस हरियाणा चली गईं हैं। शादी के बाद दोनों हरियाणा के जींद में साथ रहने लगीं।
एएसआई ने बताया कि हरियाणा की 22 साल की लड़की एक साल पहले रतनगढ़ में अपनी बहन के ससुराल आई थी। उसकी बहन की 18 साल की ननद के साथ दोस्ती हो गई। बातों और मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं और फिर घर से भागकर फतेहाबाद में शादी कर ली।


रतनगढ़ निवासी युवती के पिता ने कहा कि मेरी बेटी पर किसी ने जादू-टोना किया है। समझाने पर भी नहीं मान रही है। मेरी बेटी ऐसी बिल्कुल नहीं थी। किसी के दबाव में आकर ऐसा कर रही है। वह जिद करके बैठी है कि हरियाणा उस लड़की के साथ जाएगी। बेटी कक्षा सात तक पढ़ी है।
एएसआई ने बताया कि लड़कियों ने हरियाणा में लिव इन रिलेशनशिप के कागज बनवाए हैं। इनके पास शादी संबंधी कोई दस्तावेज नहीं है।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज : दिग्गल क्षेत्र में विद्यार्थियों और आईटीआई प्रशिक्षुओं ने किया शत प्रतिशत मतदान का वादा

पुलिस के मुताबिक रतनगढ़ की लड़की ने कहा कि वह स्वतंत्र जीवन जीना चाहती है। हरियाणा की लड़की ने कहा कि वह और उसकी प्रेमिका एक-दूसरे से प्यार करती हैं और साथ रहना चाहती हैं। परिवार के साथ-साथ पुलिस और अधिकारियों ने दोनों को समझाया, मगर वे नहीं मानीं और कहा कि हमने जिंदगी भर साथ रहने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें 👉  शादी समारोह में भिड़े दो पक्ष… महिलाओं से छेड़खानी, खाने को लेकर विवाद, जमकर हुआ हंगामा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *