हल्द्वानी… सोए तो उठे नहीं: अंगीठी की गैस लगने से बुजुर्ग दंपति की मौत

हल्द्वानी। यहां दमुआढूंगा क्षेत्र में अंगीठी की गैस लगने से बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गई। परिजनों ने दोनों को एक निजी अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
दमुआढूंगा वार्ड 35 स्थित हरदा चौराहा के पास रहने वाले किशन सिंह चन्याल (63) और उनकी पत्नी रेवती देवी (60) बीती रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए।

हादसा… खूनी बस का तांडव: इलेक्ट्रिक बस ने ली 6 की जान,टाटमिल चौराहे पर हाई स्पीड बस ने 2 कार, 10 बाइक, 2 ई-रिक्शा और राहगीरों को रौंदा

जहां उन्होंने ठंड से बचने के लिए अंगीठी जलाकर दरवाजे के पास रख दी। सुबह जब बहू सास-ससुर को चाय देने गई तो दोनों अचेत मिले। इसकी जानकारी अन्य परिजनों और पड़ोसियों को दी गयी। जिसके बाद दोनों बुजुर्गों को शहर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया।

जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक किशन तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। मौके पर पहुंची पुलिस पंचनामा भरने की कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लो कल्लो बात…ईवीएम में छेड़छाड़ के लिए मांगे 2.5 करोड़ रुपये, पुलिस ने सेना के जवान को किया अरेस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *