हादसा… खूनी बस का तांडव: इलेक्ट्रिक बस ने ली 6 की जान,टाटमिल चौराहे पर हाई स्पीड बस ने 2 कार, 10 बाइक, 2 ई-रिक्शा और राहगीरों को रौंदा

कानपुर। रविवार देर रात दिल दहला देने वाला हादसा हुआ है। टाटमिल चौराहे पर एक इलेक्ट्रिक बस ने 17 वाहनों को रौंद दिया। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि 9 की हालत नाजुक है। बस वाहनों को टक्कर मारते हुए चौराहे पर बने ट्रैफिक बूथ से टकराकर हुए डंपर में घुस गई। पुलिस ने सभी घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि बस ने 2 कार, 10 बाइक व स्कूटी, 2 ई-रिक्शा और 3 टेंपो में टक्कर मारी।

31 जनवरी 2022… सुप्रभात : प​ढ़ें आज का पंचांग, भगवान शिव की आराधना के साथ आचार्य पंकज पैन्यूली से जाने अपना आज का राशिफल

भीड़ जुटती देख ड्राइवर बस से कूदकर भाग निकला। पुलिस ने हादसा करने वाले बस ड्राइवर को 11 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है। DCP प्रमोद कुमार ने बताया कि सिटी बस संख्या UP 78 GT 3970 से यह हादसा हुआ। बस को सत्येंद्र कुमार चला रहा था, जो कि हादसे के बाद से भाग निकला था। सिटी बस सेवा के मैनेजर संचालन डीवी सिंह ने बताया कि हादसों के कारणों की पूछताछ की जा रही है।

पिथौरागढ़…लोजी: भाजपा के 318 नेताओं और कार्यकर्ताओं ने थामा कांग्रेस का दामन

बस की टक्कर से दोनों कारें बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं। कार में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कुछ राहगीर बस के टायर के नीचे भी आ गए। हादसे में लाटूश रोड पर रहने वाले 26 साल के शुभम सोनकर, 25 साल की ट्विंकल सोनकर, बेकनगंज में रहने वाले 24 साल के अर्सलान और नौबस्ता केशव नगर के अजीत कुमार की मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ये क्या : भाजपा हरियाणा में मुस्लिम शासक हसन खान मेवाती के नाम पर मांग रही वोट

हल्द्वानी… दल बदल : भाजयुमो के पूर्व नगर उपाध्यक्ष पठान साथियों के साथ कांग्रेस में शामिल

दुर्घटना के बाद वहां भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। तुरंत ही पुलिस ने सड़क पर बैरिकेड लगवा कर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। सड़क के बीच से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाया जा रहा था। पास ही लगे CCTV कैमरे भी बस की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त होकर टूट गए। हादसे के बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने घायलों की मदद की।

देहरादून…कम की खबर: सोमवार यानी आज से खुलेंगे 10 से 12 वीं तक के स्कूल

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘कानपुर में हुई बस दुर्घटना में कई लोगों के हताहत होने की खबर से अत्यंत दुःख हुआ है। इस घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहन शोक-संवेदनाएं। मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं’
इस हादसे में धनकुट्टी के व्यापारी दिनेश शुक्ला, उनके बहनोई राजेश त्रिपाठी, दिनेश की पत्नी आरती अंजली मिश्रा, बहन नीलू त्रिपाठी समेत 9 लोग घायल हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : देश को अपना परिवार मानते हैं मोदी, बनाकर देना चाहते हैं विकसित भारत: कटवाल

नालागढ़… लो कल्लो बात : पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड की फर्जी हस्ताक्षरों से कंसलटेट ने जारी दी एनओसी, मामला दर्ज

दिनेश कार में बैठे थे और राजेश उसे चला रहे थे। दिनेश समेत परिवार के सभी सदस्यों को कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रतापगढ़ के प्रताप पाल टेंपो से घंटाघर जा रहे थे। उन्हें घर जाने के लिए ट्रेन पकड़नी थी। इसी तरह सनिगवां के अमित कुमार और सौरभ एक बाइक से जा रहे थे। ई-बस ने बाइक में टक्कर मारी तो दोनों उछलकर दूर जा गिरे।

उत्तराखंड … पति की दुकान में आई थी पत्नी, नोकझोंक हुई तो पति ने कर दिया चाकू से हमला, बाद में बड़े भाई को बताया —मैने बीवी को मार डाला

सौरभ की हालत गंभीर बताई जा रही है। झकरकटी निवासी जीतराम घंटाघर जा रहे थे। बस ने उन्हें भी चपेट में ले लिया। अमित अंडे का ठेला लगाता है। दुकान बंद करने के बाद घंटाघर खाना खाने जा रहा था। सुनील, शुभम और रमेश एक ही स्कूटी पर थे। ये तीनों शादी से लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल: इंडी गठबंधन और कांग्रेस के नेता कहते हैं कि जिंदा गाढ़ देंगे, मोदी तेरी कब्र खोद देंगे- कश्यप

कालाढूंगी… मान गए गजराज : त्रिवेंद्र ने मनाया, हो गए गिले शिकवे दूर, अब बंशी के साथ तान छेड़ेंगे गजराज

घटना के चश्मदीद दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि टाटमिल से गुजरे तो सब कुछ सामान्य था। सभी वाहन अपनी लेन में चल रहे थे। थोड़ा आगे गुजरते ही ई-बस उसी लेन में आती दिखी जिस लेन में लोग घंटाघर की ओर जा रहे थे। बस बहुत ज्यादा स्पीड में थी। चालक को जैसे किसी की परवाह नहीं थी। हादसा हो जाने के बाद उसने स्पीड और तेज कर दी। बस रौंदते हुए दौड़ रही थी। कुछ लोग हल्ला मचाकर बस के पीछे दौड़ रहे थे। हर तरफ चीख-पुकार मची थी।

सितारगंज… नानकमत्ता के स्कूल प्रबंधक के होटल में चल रहा था सेक्स रैकेट, 3 लड़कियों सहित 7 गिरफ्तार

हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई थी। सभी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। डीएम नेहा शर्मा के आदेश पर डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। एक मृतक का पोस्टमार्टम पूरा हो चुका है। पोस्टमार्टम हाउस के बाहर मृतकों के परिजनों का भारी जमावड़ा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *