रूस—यूक्रेन संग्राम… हे राम : यूक्रेन में अपने पालतू तेंदुए और जगुआर के साथ फंसा एक भारतीय डाक्टर, यहां छिप कर जान बचा रहे ये तीनों

कीव। युद्धग्रस्त यूक्रेन में एक भारतीय चिकित्सक अपने घर के बेसमेंट में अपने पालतू तेंदुए और जगुआर के साथ छुपे हैं। गिरिकुमार पाटिल ने 20 महीने पहले कीएव ज़ू से इन दोनों को ख़रीदा था। लेकिन अब इन दोनों जानवरों को बचाना उनके लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है। उनका कहना है कि तेंदुए और जगुआर को साथ लिए बिना वो अपना घर नहीं छोड़ेंगे।


बीबीसी.काम के अनुसार डा. गिरिकुमार पाटिल बीते छह साल से ज़्यादा समय से रेवेरोदोनेत्स्क में रह रहे हैं। ये पूर्वी यूक्रेन में डोनबास क्षेत्र का एक छोटा-सा शहर है। लड़ाई शुरू होने के बाद अविवाहित गिरिकुमार बेसमेंट से सुबह कर्फ़्यू हटने पर तभी बाहर निकल रहे हैं जब उन्हें अपने पालतू जानवरों के लिए भोजन खरीदना होता है। उनके पालतु जानवरों में नर जगुआर 20 महीने का है जबकि तेंदुए का बच्चा छह महीने का है और वो मादा है।

उत्तराखंड…सुसाइड : दोस्त को दिलाया उधार बना युवक के लिए फांसी का फंदा

वो बताते हैं कि जगुआर दरअसल नर तेंदुआ और मादा जगुआर का दुर्लभ हाइब्रिड है। गिरिकुमार ने बताया कि अब तक वो उन्होंने 23 किलो भेड़, टर्की और चिकेन पास के गांव से ख़रीदा है और उसके लिए सामान्य से चार गुना ज़्यादा क़ीमत चुकाई है। 40 साल के गिरिकुमार कहते हैं, ”मेरे पालतू पशु मेरे साथ बेसमेंट में रात बिता रहे हैं। हमारे चारों तरफ़ काफ़ी बमबारी हो रही है. ऐसे में ये जानवर डर रहे हैं। वो कम खा रहे हैं। मैं उन्हें छोड़ नहीं सकता ।”

उत्तराखंड…ठगी: फौजी बनकर टाइल्स खरीदने आया था, 75 हजार का चूना लगा गया दुष्ट

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर में धूमधाम से मनाया गया श्री श्री रविशंकर जी का जन्मदिन

उनका कहना है कि ”ये लड़ाई का सामना करने का मेरा दूसरा अनुभव है, लेकिन इस बार की लड़ाई ज़्यादा डरावनी है।” गिरिकुमार ने कहा कि पहले वो लुहांस्क में रहते थे जहां रूस के समर्थन वाले विद्रोही साल 2014 से ही युद्धविराम समझौते के बावजूद यूक्रेनी सेना के ख़िलाफ़ लड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इलाके में लड़ाई के दौरान उनका घर और पास ही खोला गया भारतीय रेस्तरां तबाह हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज :मां शूलिनी आटो रिक्शा यूनियन का देवी जागरण आज, भंडारा कल दोपहर 12 बजे से

हल्द्वानी…काउंट डाउन : 3 दिन शेष — इस बार आक्रामक राजनीति से कांग्रेस ने भाजपा को दिया दिया जवाब, मिल सकती हैं इतनी सीटें

हल्द्वानी…काउंट डाउन: 3 दिन शेष कई अच्छे कामों पर भारी पड़ गई भाजपा की ये गलतियां, मिल सकती हैं इतनी सीटें

यह भी पढ़ें 👉  17 मई 2024: आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *