हल्द्वानी… चुनाव: हल्द्वानी में सुमित की बढ़त, कालाढूंगी में बंशी आगे, नैनीताल में सरिता, रामनगर में दीवान और भीमताल में कैड़ा आगे

हल्द्वानी। कालाढूंगी में 11वें चरण की मतगणना के बाद ​बीजेपी के बंशीधर भगत कांग्रेस के महेश शर्मा से 13975 वोटों से आगे चल रहे हैं। 11वें चरण में भगत को 4057 वोट मिले। जबकि महेश शर्मा को 2840 वोट मिले। इस तरह बंशीधर भगत के खाते में 46513 वोट जुड़ चुके हैं और महेश शर्मा के नाम पर 32538 वोट दर्ज हो चुके हैं।

अब तक कालाढूंगी सीट के लिए 83845 वोटों की गिनती समाप्त हो चुकी है। कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में नौ चरणों की मतगणना के बाद कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत कांग्रेस के महेश शर्मा से 10891 वोटों से आगे चल रहे हैं। नवे चरण में भगत को 4445 वोट मिले। जबकि कांग्रेस के महेश शर्मा को 1751 वोटों पर ही संतोष करना पड़ा। इस तरह भगत को अब तक 37770 वोट मिल चुके हैं। जबकि महेश शर्मा को 26879 वोट मिले हैं। अबतक 68697 वोटों की गिनती हो चुकी है।

इधर हल्द्वानी में भाजपा के जोगेन्द्र रौतेला का कांग्रेस के ​सुमित हृदयेश से पिछड़ने का क्रम शुरू हो गया है। नवे चरण मतगणना के बाद सुमित हृदयेश जोगेन्द्र से 5054 वोटों से आगे हो गये हैं। नवे चरण में डॉ. रौतेला को 189 वोट पड़े। जबकि सुमित हृदयेश को 7806 वोट पड़े। अबतक हल्द्वानी में 66064 वोटों की गणना हो चुकी है। उधर लालकुआं में नवे चरण की मतगणना के बाद हरीश रावत के पिछड़ने का क्रम लगातार जारी है।

भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट उनसे 13893 वोटों से आगे चल रहे हैं। मोहन सिंह बिष्ट को अबतक 39638 वोट पड़ चुके हैं। जबकि हरीश रावत को 25745 वोट ही पड़े हैं। नवे चरण में बिष्ट को 4483 वोट पड़े। जबकि हरीश रावत को 2638 वोट पड़े। यहां अब तक 76569 वोटों की गणना हो चुकी है। उधर रामनगर में सातवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा के ​दीवान सिंह बिष्ट ने कमबैक करते हुए कांग्रेस के डॉ. महेन्द्र सिंह पाल पर 2303 बढ़त हासिल कर ली है। यहां निर्दलीय संजय नेगी ने 8446 वोट हासिल कर लिए हैं। दूसरी ओर नैनीताल में नौ चरणों की मतगणना पूरी हो गई है।

यहां भाजपा की सरिता आर्या कांग्रेस प्रत्याशी संजीव आर्या से 4821 वोटों से आगे चल रही हैं। आप के हेम चंद्र आर्या 2238 वोट हासिल कर चुके हैं। नवे चरण में सरिता आर्या को 3043 वोट मिले। जबकि संजीव आर्या को 2539 वोटों पर संतोष करना पड़ा। नैनीताल में भाजपा की सरिता आर्या आठवें चरण में 20109 वोट हासिल कर चुकी हैं। कांग्रेस के संजीव आर्या को अबतक 15792 वोट मिले हैं। आप के हेम आर्या 1910 वोट हासिल कर पाये हैं। इस तरह सरिता आर्या 4317 वोटों से आगे चल रही हैं। उधर भीमताल विधानसभा सीट में पांच चरणों की मतगणना पूरी हो चुकी है। और भाजपा के राम सिंह कैड़ा कांग्रेस के दान सिंह भंडारी से 4195 वोटों से आगे चल रहे हैं। राम सिंह कैड़ा को पांचवें चरण में 1786 वोट मिले।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल को हराकर उत्तरकाशी और यूएस नगर ने जीती टेनिस बाल क्रिकेट की अंडर -17 अंडर- 14 प्रतियोगिता

जबकि दान सिंह भंडारी को 788 वोट मिले। इस तरह रामसिंह कैड़ा 10619 वोट मिल चुके हैं। जबकि दान सिंह भंडारी 6424 वोट हासिल कर चुके हैं। निर्दलीय प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी को 3036 और निर्दलीय मनोज साह को 2004 वोट ही मिले हैं। निर्दलीय प्रत्याशी प्रकाश चन्द्र को 1039 वोट मिले हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : दिवंगत लोकगायक प्रहलाद मेहरा के साथ नरेंद्र सिंह नेगी की अंतिम जुगलबंदी रिलीज, 'पारवती को मेतूड़ा' देसा गीत को शुरूआती एक घंटे में मिले दो हजार व्यूज, लोग दे रहे मेहरा को भावभीनी श्रद्धांजली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *