यहां 50 से अधिक सेवाभावी महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया

अल्मोड़ा। अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा द्वारा 50 से अधिक सेवाभावी महिलाओं को नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया। इस दौरान कई संगठनों की महिलाओं द्वारा लोक नृत्य नृत्य कविता वह नाटक की प्रस्तुति दी गई ,

बताते चलें कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में सेवाभावी महिलाओं को नारी शक्ति ने नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया, इस मौके पर वक्ताओं ने विचार रखते हुए नारी शक्ति के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा जहां नारी शक्ति का सम्मान वहां देवताओं का वास होता है।

यहां नवाबी रोड स्थित एक बैंकट हॉल में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया विशिष्ट अतिथि श्रीमती रिचा सिंह काशीपुर की रोटी क्लब अध्यक्ष डॉक्टर दीपिका गुड़िया ने संयुक्त रूप से भगवान परशुराम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। इस मौके पर श्रीमती तोलिया ने कहा कि नारी शक्ति की महत्व पर प्रकाश डाला और उन्होंने कहा कि जहां नारी शक्ति का सम्मान वहां देवताओं का वास होता है,नारी के एक साथ कई रूपों में अपना किरदार निभाती हैं नारी के बिना समाज अधूरा है।

इस अवसर पर अल्मोड़ा पूर्व पालिकाध्यक्ष शोभा जोशी, ममता पांडें,शांति जीना,लता बोरा, बीना जोशी,शालिनी शर्मा,भावना पाठक सहित कुमाऊं से 50 महिलाओं में को सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : किशोरी से दुष्कर्म में मुख्य आरोपी प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *