अयोध्या…ब्रेकिंग : धर्मनगरी को दंगों से झुलसाने की साजिश का पर्दाफाश, हिंदु युवकों ने पहनी जालीदार टोपी और मांस के टुकड़े व आपत्तिजनक पर्चे बांटे, 7 गिरफ्तार

अयोध्या। इस तीर्थ स्थली को दंगों की आग में झुलसाने के प्रयास की एक बड़ी साजिश का पुलिस ने भंडाफोड़ करदिया है। कुछ शरारती तत्वों ने जालीदार टोपी लगाकर आपत्तिजनक पर्चे और मांस के टुकड़े धार्मिक स्थलों पर फेंके। हालांकि समय रहते पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोच लिया। सभी आरोपी हिंदू हैं।


साजिश के मास्टरमाइंड का नाम महेश कुमार मिश्रा है। उसने कबूल किया है कि वह और उसके साथी दिल्ली के जहांगीरपुरी में हुई हिंसा से नाराज थे। गुरुवार को पुलिस सभी आरोपियों को मीडिया के सामने लेकर आई।

उत्तराखंड…सूबे के कई स्कूलों में भोजनमाताओं की जगह कोई और बना रहा मिड-डे-मील, विभाग ने बैठाई जांच


मास्टरमाइंड चाहता था कि उसकी यह करतूत CCTV में कैद हो और पुलिस के हाथ भी आए। इसलिए आरोपियों ने दो ऐसी मस्जिदें चुनीं जहां CCTV लगे थे। SSP शैलेश पांडेय ने बताया कि इस घटना में 11 लोग शामिल थे। मुख्य आरोपी ने अपने साथियों के साथ घटना को अंजाम दिया। फरार चल रहे 4 अन्य लोगों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नैनीताल… खनन मामलों में एससी-एसटी आयोग को दखल देने का अधिकार नहीं: हाईकोर्ट

यह भी पढ़ें 👉  मंडी न्यूज: बसपा प्रत्याशी डा. प्रकाश चंद भारद्वाज ने भरा नामांकन, मंडी को देश का सबसे विकसित लोकसभा क्षेत्र बनाने का दावा

आरोपियों ने अयोध्या के मस्जिद कश्मीरी मोहल्ला, टाटशाह मस्जिद, घोसियाना रामनगर मस्जिद, ईदगाह सिविल लाइन मस्जिद और दरगाह जेल के पीछे मांस और आपत्तिजनक पोस्टर फेंके थे। कुछ जगह पर धार्मिक पुस्तक फेंककर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की।

यह भी पढ़ें 👉  फ्लोर टेस्ट के लिए विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में हरियाणा सरकार, गवर्नर ने 30 कांग्रेस विधायकों से मांगे दस्तखत

नैनीताल…आर्डर—आर्डर: विधायक उमेश शर्मा मामले की सुनवाई पूरी, 6 मई को आएगा फैसला

पुलिस ने जिस मुस्लिम धर्म गुरु से बयान लिए थे, उन्होंने रात 2 बजे चार बाइक पर 8 लोगों को देखा था। उस समय वे नमाज पढ़ने जा रहे थे। उन्होंने सबसे पहले आपत्तिजनक पोस्टर देखे और पुलिस और एडमिनिस्ट्रेशन के अफसरों तक ये मामला पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : जलजीवन मिशन के तहत हिमाचल में आठ लाख परिवार लाभान्वित — रणधीर शर्मा


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *