सुप्रभात…आज का पंचांग, इनके जन्म दिन और पुण्य तिथी के कारण खास है आज का दिन और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें आज का राशिफल

3 अप्रैल 2022, रविवार, नवरात्रि द्वितीय दिन मां ब्रह्मचारिणी पूजा, श्री मत्स्य अवतार जयंती, रमजान मास प्रारंभ। आज का शुभ मुहूर्त 03 अप्रैल 2022 : अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से 12 बजकर 50 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 02 बजकर 30 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक रहेगा। सूर्योदयः- प्रातः 05:51:00, सूर्यास्तः- सायं 06:09:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2079, शक संवतः- 1944, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, चैत्र माह, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि 12:39:39 तक तदोपरान्त तृतीया तिथि, द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म हैं तथा तृतीया तिथि के स्वामिनी माँ पार्वती हैं। अश्विनि नक्षत्र 12:37:48 तक तदोपरान्त भरणी
नक्षत्र, अश्विनि नक्षत्र के स्वामी केतु देव जी हैं तथा भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव जी हैं।
विषकुंभ 07:41:00 तक तदोपरान्त प्रीति, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें। शुभ गुलिक काल 08:11:00 A.M से 09:38:00 A.M तक, आज का राहु काल 05:06:00 P.M से 06:39:00 P. M तक, यह तिथि प्रतिष्ठा, यात्रा, विवाह, आभूषण आदि के लिए शुभ है।

आज के दिन जन्मे लोग
1903 – कमलादेवी चट्टोपाध्याय – समाजसुधारक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तथा भारतीय हस्तकला के क्षेत्र में नवजागरण लाने वाली गांधीवादी महिला।
1914 – सैम मानेकशॉ – भारतीय सेना के भूतपूर्व अध्यक्ष, जिनके नेतृत्व में भारत ने सन 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में विजय प्राप्त की थी।
1918 – ओलेस गोनचार, प्रसिद्ध उक्रेनी लेखक तथा उपन्यासकार।
1929 – निर्मल वर्मा- साहित्यकार
1931 – मन्नू भंडारी- साहित्यकार
1954 – डॉ. के. कृष्णास्वामी- राजनेता और फिजीशियन
1955 – हरिहरन- गायक
1958 – जया प्रदा- अभिनेत्री
आज इनकी है पुण्य तिथी
1325 – निज़ामुद्दीन औलिया, चिश्ती सम्प्रदाय के चौथे संत।
1680 – शिवाजी- मराठा साम्राज्य के संस्थापक
2010 – अनंत लागू, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के छह संस्थापक सदस्यों में से एक थे।
2017 – किशोरी अमोनकर – हिंदुस्‍तानी शास्‍त्रीय परंपरा की प्रमुख गायिकाओं में से एक और जयपुर घराने की अग्रणी गायिका।

आज का राशिफल
मेष राशि-आज का दिन आपके लिए सभी मामलों में अच्छा रहेगा। भाग्य का साथ होने से लम्बे समय से रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यवसाय वर्ग से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ होगा।नौकरी वर्ग आप जुडे हैं, तो उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे।

वृष राशि-आज आपको संयम में रहने की विशेष जरूरत है। अन्यथा आप किसी बहुत बड़े विवाद में उलझ सकते हैं। आज आपको पैसों के मामले में भी सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्कता है। मिथुन राशि-आज आप किसी लाभकारी व्यव्यस्था से जुड़ सकते हैं। यदि आप नौकरी करते हैं, तो आज आपके दैनिक मानदेय में वृद्धि की संभावना बन रही है। पिता या किसी पूर्वज के अच्छे कामों की वजह से आज आपको प्रतिष्ठा मिल सकती है।
कर्क राशि-यदि आप राजकीय कर्मचारी हैं,तो आज आपको सम्बंधित विभाग से प्रशस्ति पत्र या पदोन्नति मिल सकती है। किसी निजि परिजन के कारण भी आपको खुशी मिलने की संभावना है। सिंह राशि-आज आपका स्थानपरिवर्तन संभव है। कार्यो में बेवजह की रुकावटों की भी संभावना है। यदि आप व्यवसायी हैं, तो आज आपका व्यापारिक संबंध किसी दूसरे शहर से जुड़ सकता है।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आपको नियमित कार्यों में ही ध्यान लगाना चाहिए। किसी भी जोखिम वाले काम को हाथ में न लेना उचित रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज: संदीप सांख्यान मिले बस दुर्घटना के घायलों से, दुख जताया

तुला राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। यदि आप रोजगार संबंधी किसी योजना पर विचार बना रहे हैं, तो आज आपको किसी व्यक्ति के द्वारा बहुत अच्छा सहयोग मिल सकता है।
वृश्चिक राशि-आज आप काफी सकारात्मक और ऊर्जावान बने रहेंगे। कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी करने वालों को पदोन्नति के और व्यवसाय से जुड़े हुए लोगों को नये अवसर प्राप्त होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  विश्वविद्यालय में चल रहे निर्माण कार्य का कुलपति बिष्ट ने किए निरीक्षण

धनु राशि-आज का दिन वैसे तो आपके लिए शुभ है।लेकिन धन/पैसों संबंधी मामलों में सावधानी की जरूरत है। अन्यथा धनहानि सम्भव है।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहेगा। आपके सभी प्रस्तावित कार्य पूर्ण होंगे। यदि आप विधार्थी हैं, तो आज आपको अपेक्षित अवसर प्राप्त होंगे।
कुम्भ राशि-यदि आप रोजगार की तलाश में हैं, तो आज आपको रोजगार के अवसर मिल सकते हैं, अतः आज आपको प्रयास में तेजी लाने चाहिए। आपका कहीं धन रुका हुआ है,तो आज वापसी की काफी संभावनाएं बन रही है।
मीन राशि-आज आपको स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। खासकर यदि आप पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं,तो घर में ही आराम करें। किसी के साथ वाद-विवाद होने की भी संभावना बन सकती है, अतः आज आपको संयम से रहने की आवश्यकता है।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  सोलन के कांग्रेसी नेता जगमोहन मल्होत्रा की प्रदेश मीडिया पैनालिस्ट पद पर ताजपोशी

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *