उत्तरकाशी…हादसा: कांस्टेबल ने बचाई महिला की जान, यमुनोत्री में दो दिन में 5 यात्रियों की मौत

उत्तरकाशी। कपाट खुलने पर यमुनोत्री धाम दर्शन को पहुंची लखनऊ की महिला यात्री का अचानक स्वास्थ्य खराब हो गया। मंदिर परिसर में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल मोहन ठाकुर ने किसी तरह महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाकर उपचार के लिए भर्ती कराया, जिसके बाद महिला की जान बच गई।

बताया गया कि ऑक्सीजन लेबल कम होने की वजह से महिला की तबियत बिगड़ी।
कपाट खुलने के दूसरे दिन बुधवार देर शाम यमुनोत्री मार्ग पर हृदय गति रुकने से दो और तीर्थयात्रियों की मौत हो गयी। इससे पहले कपाट खुलने के पहले ही दिन हृदय गति रुकने से तीन यात्रियों की मौत हो गयी थी।

उत्तराखंड…बेटे को पिटता देख पिता को पड़ा हार्ट अटैक, मौत

यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर बुधवार को देर शाम निवासी जयपालपुर जिला सुल्तानपुर, उत्तरप्रदेश रामयज्ञ तिवारी (72) पुत्र बृजमोहन तिवारी यमुनोत्री धाम की यात्रा कर वापस लौट रहा था, जिसकी यमुनोत्री पैदल मार्ग पर भांडेली गाड़ के निकट हृदय गति रुकने से मौत हो गयी।

उत्तराखंड…उप चुनाव : मुख्यमंत्री धामी नौ मई को करेंगे नामांकन

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : VIDEO/ नैनीताल जिले के जंगलों में लगी आग बुझाने में जुटा वायुसेना का MI-17 हेलीकाप्टर, भीमताल झील से पानी लिफ्ट कर डाल रहा आग पर

वहीं एक महिला यात्री सुनीता (62) पत्नी सुधाकर खड़ीकर निवासी स्वस्तिक सिटी मंगलनगर थाना हीरानगर मुखलिया खडीकर जिला इन्दौर, मध्य प्रदेश निवासी की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसे बड़कोट सीएचसी में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं ब्रेकिंग : शादी के रसगुल्ले खाने के बाद बिगड़ी 11 बच्चों सहित 15 की तबीयत

उत्तराखंड…. सावधान: यहां घूम रहे हैं फर्जी ट्रेवल एजेंट

जिसकी हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गयी। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर शव परिजनों को सौंपा। इस तरह अब तक यमुनोत्री यात्रा मार्ग पर हृदय गति रुकने से दो दिन में दो महिला यात्री व तीन पुरुष यात्रियों सहित पांच की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड: आज 11.30 बजे जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *