बागेश्वर…गोमती में नहाने उतरे दो  किशोर पानी में बहे, दोनों की मौत

बागेश्वर। गोमती नदी में डूबने से दो किशोरों की मौत हो गई। घटना कज्यूली पुल के पास की है। पुलिस ने दोनों शवों को रेस्क्यू कर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
बुधवार की देर शाम फल्याटी गांव निवासी चार किशोर कज्यूली पुल के पास गोमती नदी में नहाने उतर गए। थोड़ी देर बाद चारों नदी में डूबने लगे।

उत्तराखंड… अपराध: महिला का नहाते हुए वीडियो बनाने के मामले में दो आरोपियों को नोटिस

चारों ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक 17 वर्षीय कश्यप नेगी व 15 वर्षीय लक्की नेगी नदी में डूब गए। दोनों फल्याटी गांव के रहने वाले थे।उनके साथी किसी तरह पानी से बाहर निकल सके।

ब्रेकिंग : विवाह के बाद ड्यूटी पर लौटे सिपाही की कमरे में गर्दन रेत कर हत्या


घटना की खबर मिलते ही फल्याटी गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीण भी नदी की ओर दौड़े। थानाध्यक्ष कैलाश सिंह बिष्ट दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और शव कब्जे में लिए। उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है। आज लक्की नेगी के घर में पूजा का आयोजन था, जिसमें शामिल होने के लिए वह दिल्ली से माता पिता के साथ यहां आया था।

यह भी पढ़ें 👉  दुखद ..... चंपावत के पूर्व विधायक व वन विकास निगम के अध्यक्ष कैलाश गहतोड़ी का निधन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *