सुप्रभात…आज का पंचाग,आज होगी यह परीक्षा,आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

23 जून 2022, गुरुवार, संयुक्त राष्ट्र लोक सेवा दिवस,अंतरराष्ट्रीय विधवा दिवस, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस, सूर्योदयः प्रातः 05:13:00, सूर्यास्तः सायं 06:47:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ माह,
कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि 21:42:12 तक तदोपरान्त एकादशी तिथि, दशमी तिथि की स्वामी यमराज जी हैं तथा एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं। रेवती 30:14:06 तक तदोपरान्त अश्विनि नक्षत्र, रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध देव हैं तथा अश्विनि नक्षत्र के स्वामी केतु देव हैं। अतिगंड 28:51:01 तक तदोपरान्त सुकर्म, शुभ गुलिक काल 08:53:00 से 10:38:00 बजे तक, गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि ज्यादा आवश्यक हो तो घर से सरसों के दाने या जीरा खाकर निकलें। आज का राहुकाल 02:07:00 से 03:52:00 बजे तक, अन्नप्रासन, विवाह आदि कार्यों के लिए शुभ मानी गयी है।

श्रीमदभागवत महापुराण सुनें अनिरूद्धाचार्य के श्रीमुख से


आज होने वाली परीक्षा
जेईई मेन परीक्षा का पहला सत्र आज यानी 23 जून 2022 से शुरू हो रहा है। जेईई परीक्षा (JEE Exam) का आयोजन एनटीए द्वारा किया जाता है और इसके लिए सख्त इंतजाम कर लिए गए हैं। जेईई मेन इन्फॉर्मेशन बुलेटिन के अनुसार, परीक्षा केंद्र के अंदर पेंसिल बॉक्स आदि ले जाने की इजाजत नहीं है। अगर आपको कोई सामान अंदर लेकर जाना है तो उसके लिए पहले परमिशन लेनी होगी। जेईई मेन परीक्षा भारत के 501 शहरों के अलावा विदेशों के 22 शहरों में भी होगी। जेईई परीक्षा केंद्र के अंदर पेपर, स्टेशनरी या खाने की सामग्री ले जाने की इजाजत नहीं है। ब्लूटूथ, मोबाइल फोन, माइक्रोफोन, कैलकुलेटर जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स को सेंटर के अंदर ले जाने की अनुमति नहीं है। छात्रों को एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ के साथ ही परीक्षा सेंटर में जाना चाहिए। गहने या गॉगल्स आदि पहनकर न जाएं। कोविड 19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए मास्क जरूर लगाएं।

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1901 – भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी का जन्म हुआ था।
1912 – अंग्रेज़ गणितज्ञ और कम्प्यूटर वैज्ञानिक एलेन ट्यूरिंग का जन्म हुआ था। 1936 – भारत के सर्वश्रेष्ठ फ़ुटबॉल खिलाड़ियों में से एक प्रदीप कुमार बनर्जी का जन्म हुआ था।
1934 – गाँधीवादी विचारक और सामाजिक कार्यकर्ता चण्डी प्रसाद भट्ट का जन्म हुआ था।
1934 – हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1761 – महान मराठा पेशवा बालाजी बाजीराव का निधन हुआ था।
1853 – महान् शिक्षाविद, चिन्तक और साथ ही ‘भारतीय जनसंघ’ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी का निधन हुआ था।
1914 – राजनेता तथा समाज सुधारक गंगाप्रसाद वर्मा का निधन हुआ था।
1939 – गुजराती भाषा के लेखक और महान् शिक्षाशास्त्री गिजुभाई बधेका का निधन हुआ था।
1971 – भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और पाकिस्तान में प्रथम उच्चायुक्त श्रीप्रकाश का निधन हुआ था।

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ ब्रेकिंग : जाजरदेवल निवासी आईटीबीपी के जवान का शव राजस्थान में गार्डरूम में लटका मिला

मेष राशि- आज का दिन आपके लिए बहुत ही उन्नति कारक रहने वाला है। सामाजिक अथवा राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज पद या प्रसिद्धि मिल सकती है। आपका मकान या जमीन संबंधी विवाद भी आज सुलझ सकता है। अन्य रुके हुए कार्य भी हल हो सकते हैं। आपको कोई व्यापारिक लाभ भी आज मिल सकता है।
वृष राशि- आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आपके दैनिक कार्य नौकरी, व्यवसाय आदि में अनपेक्षित बाधाएं आ सकती है। मानसिक उलझन के कारण आप कुछ गलत निर्णय भी ले सकते हैं। आप बेबजह के भ्रमण पर जाकर समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। दिन को बेहतर बनाने के लिए कम से कम 28 बार गायत्री मंत्र का जप करें।
मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। विशेष रूप से आज आपको आर्थिक लाभ होने वाला है। यदि आपका पैसा कहीं रुका हुआ है तो, वापसी के लिए सकारात्मक प्रयास करें। आज आपको उच्चस्थ अधिकारी से अपेक्षित सहयोग मिलने वाला है, अतः आप अपना काम निकाल सकते हैं। मित्रजनों से भी सहयोग मिलने की संभावना है।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए ख़ुशी लेकर आने वाला है। आपका नौकरी या रोजगार संबंधी लम्बित कार्य सिद्ध हो सकते हैं। आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नति और प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। आज आप वाहन या जमीन ख़रीदने का मन भी बना सकते हैं। तथा घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी खरीद सकते हैं।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रहने वाला है। आपको दैनिक कार्य साधने में भी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अतःआज आपको कार्य के प्रति गम्भीर और सावधान रहने की आवश्यकता है। तथा कोई भी जोखिम वाला कार्य हाथ में ना लें। दिन को बेहतर बनाने के लिए। ॐ सोंम चन्द्रमसे नमः मंत्र का 51 से 108 बार तक जप करें।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। आपके बनते हुए कार्यों में रुकावटें आ सकती हैं। अतः आपको पूरे मनोयोग के साथ काम के प्रति समर्पित रहना है,तभी कार्य सिद्ध हो सकते हैं। क्रोध की अधिकता और अति जल्दबाजी के कारण भी आप स्वयं को हानि पहुंचा सकते है। दिन को बेहतर बनाने के लिए दूध और दही का दान करें, और भगवान शिव की पूजा अर्चना करें।
तुला राशि-आज आपको व्यवसाय अथवा नौकरी में कोई विशेष उपलब्धि मिल सकती है। जीवन साथी के साथ चल रहे,मतभेद दूर हो सकते हैं। यदि आप वाहन ख़रीदने के बारे में विचाराधीन हैं, तो आज अन्तिम फैसला लेना उचित रहेगा। आप अदालती या अन्य किसी विवाद से जूझ रहे हैं, तो आज आपको स्थाई सामाधान के संकेत मिल सकते हैं।
वृश्चिक राशि-आज आपका कोई पुराना विवाद या समस्या सुलझ सकती है। आपके आर्थिक साधनों में भी वृद्धि होने की संभावना है। यदि आपका कोई कार्य रुका हुआ है,और आप उसे दुबारा शुरू करना चाहते हैं,तो आज करना उचित रहेगा। परिवारी जन की उन्नति या सफलता के कारण भी आपको आज खुसी मिल सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड से नाबालिगा को ले भागा युवक हिमाचल के कुल्लू से गिरफ्तार, पीड़िता भी बरामद

धनु राशि-आज आपको काफी संयम और सतर्क रहने की आवश्यकता है। अन्यथा आपकी सुनियोजित योजनाएं एवं दैनिक कार्य बाधित हो सकते है। आर्थिक प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है,अन्यथा धन हानि हो सकती है। साथ ही वाणी पर भी नियंत्रण रखना होगा ख़ासकर तब जब आप किसी जिम्मेदारी वाले पद पर बैठें हैं। दिन बेहतर बनाने के लिए 51 बेलपत्र भगवान शिव को अर्पित करें।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य तो बहुत अधिक प्रभावित नही होंगे लेकिन,पारिवारिक विवाद व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आप पीड़ित रह सकते हैं। लेकिन मकान, जमीन आदि से लाभ मिल सकता है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आपका नौकरी व्यवसाय संबंधी कोई विशेष कार्य सिद्ध हो सकता है। यदि आप पहले से किसी समस्या में उलझे हुए हैं, तो आज आपको उस समस्या से स्थाई समाधान मिल सकता है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आपको दैनिक कार्यों में ही समय देना होगा। नये कार्य करने में अवांछित रुकावटें आ सकती है। आपको आंशिक स्वास्थय संबंधी समस्या भी रह सकती है। इसके अतिरिक्त धन के अपव्यय होने की भी संभावना बन सकती है। लेकिन यदि आप लेखन या गायन विधा से जुड़े हुए व्यक्ति हैं,तो आपके लिए आज का दिन बहुत ख़ास हो सकता है।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ ब्रेकिंग : दूसरी के साथ रह रहा था पति, दामाद को लेकर बिहार से पहुंची पत्नी ने डाल दी रेड, हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद सब पहुंच गए थाने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *