सुप्रभात…आज का पंचांग, देवशयनी एकादशी, ईद उल अजहा, वीडियो—भगवान कृष्ण क्यों रोए और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

10 जुलाई 2022, रविवार,आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी,ईद उल अजहा,निकोला टेस्ला दिवस।
सूर्योदयः- प्रातः 05:15:00, सूर्यास्तः- सायं 06:45:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1945, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ा माह, शुक्ल पक्ष, एकादशी तिथि 14:14:00 तक तदोपरान्त द्वादशी तिथि, एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी तथा द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं । विशाखा नक्षत्र 09:55:48 तक तदोपरान्त अनुराधा नक्षत्र, विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु देव हैं तथा अनुराधा नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं। शुभ 24:44:00 तक तदोपरान्त शुक्ल, शुभ गुलिक काल 03:54:00P.Mसे 05:38:00P.Mतक, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए। आज का राहु काल 05:38:00P.M से 07:22:00 P.M तक,यह तिथि उपवास, धार्मिक कृत्य उद्यापन तथा कथा एकादशी में शुभ है।
सुनिए ठाकुर जी क्यों रोए

देवशयनी एकादशी
इस दिन से ही भगवान विष्णु अगले 4 मास के लिए योग निद्रा में चले जाएंगे। इसी चार मास को चातुर्मास के नाम से जानते हैं।

ईद उल अजहा
इस्लाम धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक ईद-उल-अजहा कहा जाता है। लेकिन जन साधारण में यह त्योहार बकर ईद के नाम से ज्यादा जाना जाता है। बकरीद को मुस्लिम समाज के लोग त्याग और कुर्बानी के तौर पर मनाते हैं। बकरीद मनाने के पीछे हजरत इब्राहिम के जीवन से जुड़ी एक बड़ी घटना है। इस्लाम धर्म की धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हजरत इब्राहिम अल्लाह के पैगंबर थे। वह खुदा में पूरा विश्वास रखते थे। ऐसा कहा जाता है कि एक बार पैगंबर ने हजरत इब्राहिम से कहा कि वह अपने प्यार और विश्वास को साबित करने के लिए सबसे प्यारी चीज का त्याग करें। पैगंबर की बात सुनकर उन्होंने अपने इकलौते बेटे की कुर्बानी देने का फैसला किया। जैसे ही इब्राहिम अपने बेटे को मारने वाले थे तभी अल्लाह ने अपने दूत भेजकर बेटे को एक बकरे में बदल दिया। तभी से बकरीद का त्योहार मनाया जाता है।
बकरीद के दिन जिस बकरे की कुर्बानी दी जाती है उसे तीन भागों में बांटा जाता है। जिसका पहला हिस्सा अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और पड़ोसियों को दिया जाता है। दूसरा हिस्सा गरीबों और जरूरतमंदों और तीसरा परिवार के लोगो को दिया जाता है।
कुर्बानी का पहला नियम है कि जिसके पास 613 से 614 ग्राम चांदी हो या इतनी चांदी की कीमत के बराबर धन हो सिर्फ उन्हीं लोगों को कुर्बानी देनी चाहिए। जो व्यक्ति पहले से ही कर्ज में हो वह कुर्बानी नहीं दा सकता है। जो व्यक्ति अपनी कमाई में से ढाई फीसदी हिस्सा दान देता हो साथ ही समाज की भलाई के लिए धन के साथ हमेशा आगे रहता हो उसे कुर्बानी देना जरुरी नहीं है। ऐसे पशु जिसे शारीरिक बीमारी हो, सींग या कान का अधिकतर भाग टूटा हो और छोटे पशु की कुर्बानी नहीं दी जा सकती है। इसके अलावा ईद की नमाज के बाद ही मांस को तीन हिस्सों में बांटा जाता है।

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1921 – प्रसिद्ध गीतकार और शायर असद भोपाली का जन्म हुआ था।
1934 – भारतीय समाज सेवी रजनीकांत अरोल का जन्म हुआ था।
1949 – भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी सुनील गावस्कर का जन्म हुआ था।
1950 – भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका परवीन सुल्ताना का जन्म हुआ था।
1951 – भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य तिथि
1927 – प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक सर गंगा राम का निधन हुआ था।
1971 – भोजपुरी के समर्थ लोक कलाकारभिखारी ठाकुर का निधन हुआ था।
2014 – प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार ज़ोहरा सहगल का निधन हुआ था।

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

यह भी पढ़ें 👉  28अप्रैल 2024 : आज दिन और आपका राशिफल

‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज का दिन आपके लिए कुछ मामलों में चुनौतीपूर्ण रह सकता है। आज आपके दैनिक कार्य भी प्रभावित हो सकते हैं। ख़ासकर यदि आप स्थाई संपत्ति जमीन-मकान खरीदने या बेचने का मन बना रहे हैं,तो आज अन्तिम निर्णय टाल देना उचित रहेगा।आपको क्रोध पर नियंत्रण और स्वास्थ्य पर भी ध्यान देना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव, सुक्खू फ्लॉप मुख्यमंत्री: बिंदल

वृष राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य यथावत चलते रहेंगे। आपको नौकरी व्यवसाय में उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। आज आपको अच्छा रिश्ता भी मिल सकता है। किसी कारणवश विवाह होने में बाधा आ रही है,तो आज विवाह में आने वाली बाधा दूर हो सकती है।

मिथुन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी में मनोवांछित स्थानांतरण भी आपको मिल सकता है। आज आप शारीरिक रूप से काफी सक्रिय और मानसिक तौर पर काफी सकारात्मक रह सकते हैं। अतः कुछ अच्छा करने का विचार करें।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहेगा। आज आपको कार्य क्षेत्र में सावधानी बरतने की ज़रूरत रहेगी। अन्यथा आप कोई हानि उठा सकते हैं। संतान पक्ष से भी आप चिन्ता में रह सकते है। दिन को बेहतर बनाने के लिए ‘माँ’ के पैर छूकर आशीर्वाद लें। अथवा दूध का दान करें। सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहेगा। वैसे तो आपके दैनिक कार्य प्रभावित नही होंगे ,लेकिन आपको दिनचार्य सुनिश्चित करनी अवश्य होगी,अन्यथा आप समय का दुरुपयोग कर सकते हैं। पारिवारिक विवाद की भी आज सम्भावना बन सकती है।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। आपके प्रस्तावित सभी कार्य पूरे होंगे। नौकरी व्यवसाय में आपको उन्नती और प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। रुका हुआ पैसा भी आज वापस आ सकता है।
तुला राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे लेकिन आज आपको कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना होगा। जैसे बहुत ज्यादा आवश्यक ना हो तो भ्रमण पर ना जायें और जल्दबाजी में बिना विचारे कहीं भी धन का निवेश न करें।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : चलती ट्रेन के गेट पर मोबाइल छीना, लूट का शिकार युवक की गिरकर मौत

वृश्चिक राशि-आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। भाग्य की अनुकूलता के कारण आपके कठिन से कठिन कार्य भी सिद्ध हो सकते हैं। अतः आज आपको कार्य क्षेत्र में उन्नती और सामाजिक प्रसिद्धि भी मिल सकती है।

धनु राशि-आज का दिन आपके लिए उलझनों वाला रह सकता है। अतः आज आपको काम के प्रति काफी सावधान रहने की आवश्यकता है। इसके अतिरिक्त आज आपको लंबी यात्रा से परहेज करना होगा।और यदि आप स्वयं के वाहन का प्रयोग करते हैं,तो वाहन बहुत सावधानी के साथ चलायें।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आज आपकी कोई महत्वपूर्ण इच्छा अथवा कामना पूरी हो सकती है। आप या तो पहली बार लाभ के साधनों से जुड़ सकते हैं, या आपको व्यवसाय में अपेक्षित धन लाभ हो सकता है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य पूर्णता की ओर बढ़ने शुरू होंगे। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको पदोन्नति या मनोनुकूल स्थानांतरण के संकेत मिल सकते हैं।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रह सकता है। आज आपको कार्यस्थल में बहुत ही सावधान रहने की ज़रूरत है। खासकर यदि आप जिम्मेदारी वाले पद पर या एकाउंट आदि संवेदनशील कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आपको विशेष सावधानी पूर्वक कार्य का निर्वाह करना चाहिए। दिन को बेहतर बनाने के लिए ॐ सों चन्द्रमसे नमः मंत्र का जप करें। 28 से 108 की संख्या तक।
आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *