सुप्रभात: आज का पंचांग, आज का इतिहास, देवी भगवती की स्तुति और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

16 सितम्बर 2022 दिन. शुक्रवार, अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस, पापुआ न्यु गिनि स्वतंत्रता दिवस, मलेशिया का स्थापना दिवस, भारत में श्राद्ध पर्व जारी, सूर्योदयः. प्रातः 05: 55: 00, सूर्यास्तः. सायं 06: 05: 00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, आयनः दक्षिणायन, शरद ऋतु, आश्विन माह, कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि 08: 43: 00 तक तदोपरान्त सप्तमी तिथि। षष्ठी तिथि के स्वामी भगवान कार्तिकेय जी हैं तथा सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्य देव हैं। कृतिका नक्षत्र 23: 58: 05 तक तदोपरान्त रोहिणी नक्षत्र, कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं। रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्र देव हैं। वज्र 29: 49: 14 तक तदोपरान्त सिद्धि, शुभ गुलिक काल सुबह 07: 38: 00 से 09: 11: 00 तक। शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए। राहु काल सुबह 10: 43: 00 से अपराहृन 12: 15: 00 बजे तक। तिथि यात्रा, पितृ कर्म, मंगल कार्य आदि के लिए शुभ है।


आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1916: प्रसिद्ध भारतीय गायिका और अभिनेत्री एम.एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म हुआ था।
1931: क्रिकेट अंपायर आर. रामचंद्र राव का जन्म हुआ था।
1952: अमेरिकी अभिनेता और पटकथा लेखक माइकी रूर्के का जन्म हुआ था।
1963: अमेरिकी गायक.गीतकार, निर्माता रिचर्ड मार्क्स का जन्म हुआ था।
आज इनकी पुण्य तिथि
1824: फ्रांस का शासक लुई-18 का निधन हुआ था।
1977 – यूनानी सोप्रानो मारिया कैलास का निधन हुआ था।
आज की सुबह सुनिए मां दुर्गा की स्तुति

आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि. आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कामकाज पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। अतिरिक्त धन लाभ की संभावनाएं बन सकती हैं। लेक़िन काम के प्रति केन्द्रित रहना होगा। बेबजह के कार्यों से जुड़ने की संभावना दिख रही है। जल्दबाज़ी की प्रवृत्ति व क्रोध की अधिकता रह सकती है। आज आप खतरे मोल ले सकते है। अतः ऐसा कोई भी कार्य न करें जिसमें जोख़िम दिखता हो। संगीत, कला, वाचन, मौखिक प्रस्तुतिकरण आदि क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन भी उपयोगी रहने वाला है।

वृष राशि. आज का दिन आपके लिए बहुत ही शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्यों में उन्नति व प्रगति मिलने की अच्छी संभावना बन रही है। आज आपके रुके हुए कार्य हल होंगे। करियर अथवा प्रस्तावित कार्यों को लेकर आज आपके दिमाग में कुछ अच्छे आइडियाज आ सकते हैं। आपकी कम्युनिकेशन स्किल भी बहुत अच्छी रहने वाली है। करियर को लेकर आपकी यात्रा भी सफल होगी। सेल्समैन व अन्य पब्लिक रिलेशन वाले कार्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बहुत उपयोगी रहने वाला है।
मिथुन राशि. आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे। थोड़ा बहुत उतार-चढ़ाव भी संभव है। मन भी अशान्त रह सकता है। लेकिन यदि आप कामकाज को महत्व देंगे, तो आपके कोई भी कार्य दुष्प्रभावित नही होंगे। 3यद्यपि जिन लोगों का व्यापार दूरस्थ क्षेत्रों से भी जुड़ा रहता है यानी होटेल आदि उन्हें आज कुछ अच्छे प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।

कर्क राशि. आज का दिन आपके लिए काफ़ी अच्छा रहने वाला है। करियर में उन्नती व प्रगति की अच्छी संभावना बन रही है। आपकी आय में वृद्धि की संभावना बन रही है। आज आपका कोई विशेष कार्य भी हल हो सकता है। रुके हुए धन की वापसी भी संभव है। यदि आप माता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान हैं, तो आज आपकी माता को स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है। आप प्रेमिका को उपहार दे सकते हैं। यदि आप राजनीति से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। लेक़िन पैतृक संपत्ति विवाद रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे ने कैंची धाम के दर्शन किए, देखें वि​डियों

सिंह राशि.आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। करियर में उन्नती व प्रगति की काफ़ी अच्छी संभावना बन रही है। करियर संबंधी लम्बित व रुके कार्य हल होंगे। यदि आप स्वेच्छिक स्थानांतरण के लिए विचाराधीन हैं, तो आज पहल करना उचित रहेगा। रोज़गार के लिए किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। भूमि-वाहन संबंधी योजनाओं में भी सफलता मिलेगी। छोटी बहिन की ओर से ख़ुशी मिलेगी। धर्म-कर्म में भी रुचि रह सकती है।
कन्या राशि. आपके लिए आज का दिन भी मिश्रित फल देने वाला रहेगा। करियर से जुड़े कार्य पूर्व दिनों की भाँति चलते रहेंगे। लाभ के साधनों में वृद्धि की संभावनाएं बनी रहेंगी। आत्मविश्वास अच्छा रहेगा व शारीरिक परिश्रम में भी कोई कमी नही रहेगी। लेक़िन जिन कार्यों में जोखिम की संभावना रहती है, उनसे बनाये रखनी होगी। यद्यपि अधूरी शिक्षा को पूरी करने के बारे में आप बिचार बना सकते हैं। यदि आप शासन-प्रशासन के साथ मिलकर काम करने वाले व्यक्ति हैंएतो आज का दिन आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  दुखःद ........... दिल का दौरा पड़ने से पुलीस जवान की मौत अल्मोड़ा पुलिस परिवार में शोक की लहर

तुला राशि. आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे।हालाँकि थोड़ा बहुत उतार.चढ़ाव की स्थिति का सामना भी आपको करना पड़ सकता है। यद्यपि आपके कुछ ज़रूरी कार्य हल हो सकते हैं। कार्यस्थल में आपको अधिक समय देना चाहिए और सहकर्मियों के साथ तालमेल बना कर रखना चाहिए। आज आप समुद्र यात्रा पर भी जा सकते हैं।
वृश्चिक राशि.आपके लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। करियर में आज आपके लिए उन्नती कारक अच्छी संभावनाएं बन रही हैं। जीवन साथी की प्रगति से प्रसन्नता मिल सकती है। प्रेमी.प्रेमिका की तरफ से विवाह का प्रस्ताव मिल सकता है। राजकीय सेवा से जुड़े लोगों के लिए दिन उप्लब्धिकारक रहने वाला है।स्वर्ण.आभूषणों, वस्त्र विक्रेताओं, सौन्दर्य प्रसाधन व तरल पदार्थों से जुड़े व्यापारियों के लिए आज का दिन भी फलदायी रहने वाला है।
धनु राशि.आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य संतोष जनक ढंग से व्यतीत होंगे।यदि आप नौकरी, व्यवसाय संबंधी किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो उसमें आशानुकल परिणाम मिलने की संभावना बन रही है। धन और संसाधनों की कमी के कारण रुके हुए कार्य हल होंगे।यदि आप किसी रोग.बीमारी से पीड़ित है, तो आज आपको स्वास्थ्य लाभ मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  30 अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

मकर राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य यथावत चलते रहेंगे। कुछ उतार.चढ़ाव की स्थिति से आपको जूझना पड़ सकता है। लेक़िन आपकी सकारात्मक पहल के कारण सभी बाधाएं दूर होंगी।कार्यस्थल में ख़ुशनुमा वातावरण बना रहेगा। आपको लव पार्टनर की तरफ से उपहार मिल सकता है। लव पार्टनर के साथ घूमने.फिरने का विचार भी आप बना सकते हैं।
कुम्भ राशि.आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर से जुड़े कार्य पूर्ववत चलते रहेंगे। लेक़िन आज आपको बेबजह के कामों से दूर रहना होगा। आलस्य की अधिकता भी रह सकती है। करियर में उन्नतिकारक अवसर मिलने की संभावना बन रही है। लेक़िन जल्दबाज़ी यानि उतावलेपन में निर्णय लेने से बचना होगा।
मीन राशि. आज का दिन आपके लिए उन्नतिकरक रहने वाला है। आपके दैनिक पूर्व दिनों की भांति चलते रहेंगे।हालाँकि आज आपको मेहनत भी अधिक करनी पड़ सकती है। आत्मविश्वास व निर्णय शक्ति आज भी आपकी बहुत अच्छी रहेगी। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। आप किसी अर्थपरक यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। यदि आप किसी बडी योजना या प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं, तो आज आपको बहुत अच्छी प्रगति मिल सकती है। कम्युनिकेशन स्किल आज भी आपकी अच्छी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *