हल्द्वानी… आज नहाय—खाय के साथ छठ पूजा की शुरूआत

हल्द्वानी। शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ छठ पूजा की शुरुआत होगी। चार दिवसीय इस महापर्व को लेकर शहर और गांवों में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। शुक्रवार को छठ व्रती महिलाएं गंगा स्नान कर कद्दू (लौकी) की सब्जी और भात ग्रहण करेंगी। इसे नहाय-खाय भी कहा जाता है।

छठ सूर्योपासना का पर्व है। सारे ब्रह्मांड का चराचर जीव भगवान सूर्य से ऊर्जा पाते हैं। पृथ्वी पर जीवन भगवान भास्कर के कारण ही संभव है। पूर्वांचल ही नहीं अब दूसरे प्रदेशों में भी जहां पूर्वांचल के लोग बसे हैं, वहां पूरे भक्ति भाव से छठ त्योहार मनाते हैं।

सौभाग्य, आरोग्य, शांति, खुशहाली, पुत्र प्राप्ति की कामना के साथ छठ व्रती चार दिन तक उपासना में लीन रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हादसा: उत्‍तराखण्‍ड में टेंपो ट्रैवलर अलकनंदा में गिरा, 14 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *