राम कुमार ने की ग्राम पंचायत मंडेसर में नुक्कड़ सभा,बोले मेरे समय मे हुआ ग्राम पंचायत मंडेसर का विकास।

बद्दी। राम कुमार ने अपने चुनाव प्रचार को आगे बढ़ाते हुए पहाड़ी क्षेत्र की कई पंचायतों का दौरा किया।
जिसमे सबसे पहले कुठाड़, खारसी ओर उसके बाद ग्राम पंचायत मंडेसर में नुकड़ सभा को संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि मेरे विधायक रहते पहाड़ी क्षेत्र में अथाह विकास हुआ। जिसमें दाँवटा का स्कूल अपग्रेड किया।
कुनिहार से चंडीगढ तक बस चलाई।
पाइन के पानी की व्यवस्था की लेकिन भाजपा विधायक की नालायकी के कारण आज भी कई घरों तक पानी नही पहुंचा। प्रदेश में कोंग्रेस की सरकार बनते ही इन मुश्किलों का हल कर दिया जाएगा।
वहीं रुद्र सिंह ने कहा कि क्षेत्र में जितने भी लिंक रोड बने वो राम कुमार जी विधायक रहते बने।
कुठाड़ खड्ड वाले पुल का निर्माण राम कुमार ने करवाया।
कुठाड़ की आई टी आई राम कुमार जी की देन है।
उन्होंने ने जनता से अपील करते हुवे कहा कि इस बार आप कोंग्रेस के पक्ष में वोट देकर राम कुमार जी को सफल बनायें।
आज प्रचार के दौरान उप प्रधान हरि दास, पंच सुभाष, पंच मदन लाल, पंच मीनाक्षी, रुद्र सिंह, राणा अरुण सेन, डॉक्टर अंशु, महिंदर सिंह कंवर, नरवीर सिंह, किरपा राम, नंद लाल, पूर्व प्रधान रामकु देवी, सुमन कंवर, महिला मंडल प्रधान देवकी, बालक राम, राज, हरीश कुमार, रोहित कंवर, प्रधान नरेश ठाकुर, राज कुमार शर्मा और शाम लाल उपस्तिथ थे।

यह भी पढ़ें 👉  कंगना रनौत ने हिमाचल सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, प्राकृतिक आपदा के लिए दिए गए 1800 करोड़ का मांगा हिसाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *