कुमाऊँ…सनसनी: यहां विवाद के बाद बाइक सवार किशोरों ने दूसरे किशोर पर चला दिया तमंचा, गंभीर, पुलिस मौके पर

रुद्रपुर। खेड़ा में ट्रांजिट कैंप निवासी एक 16 वर्षीय किशोर को बाइक पर सवार होकर आए दो अन्य किशोरों ने गोली मार कर घायल कर दिया। गनीमत रही कि गोली उसके हाथ पर लगी। पुलिस ने उसे चिकित्सालय में भर्ती कराने के बाद हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।


पुलिस के मुताबिक दक्ष चौराहा बालाजी विहार ट्रांजिट कैंप निवासी राम रतन का 15 वर्षीय बेटे अमन विजडम पब्लिक स्कूल में 9वीं में पढ़ता है। रविवार की सुबह वह घर पर ही था। इसी बीच खेड़ा निवासी दो किशोर बाइक से उसके घर आए। वे अमन को खेलने के लिए बुला ले गए।

बताया जा रहा है कि खेड़ा में सरकारी स्कूल के पास किसी बात पर उनका दूसरे गुट के किशोरों से विवाद हो गया। इस पर बाइक पर सवार होकर आए दो में से एक किशोर ने अमन पर तमंचे से फायर कर दिया। एक आरोपी ने अमन पर तमंचे से फायर झोंक दिया।

जिससे अमन घायल हो गया। फायरिंग की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को एकत्रित होते देख हमलावर मौका पाते ही वहां से फरार हो गए।
सूचना पर रम्पुरा चौकी प्रभारी अंबी राम आर्या पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे और घटना की जानकारी ली। साथ ही लोगों की मदद से उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल के अनुसार किशोरों के बीच विवाद के बाद अमन को तमंचे से गोली मारी गई है। हमलावरों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड न्यूज: सीएम की अपील के बाद ग्रामीण इकट्ठा करने लगे पिरूल, जानीए कितने रुपये में खरीद रही सरकार


बताया जा रहा है कि घायल अमन का परिवार पहले खेड़ा में रहता था। अब ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में अपना खुद का मकान बना लिया है। चर्चा है कि आरोपित दोनों किशोरों की खेड़ा के ही मनीष नाम के किशोर से विवाद था। जिस पर मनीष ने अमन को अपने घर बुलाया था।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : जंगल में घास काटने गए ग्रामीण पर बाघ का हमला, पति पत्नी ने भागकर बचाई जान

जहां मनीष पक्ष और दूसरे पक्ष के बीच विवाद हो गया। इस दौरान मनीष के साथ मौजूद अमन को उन्होंने गोली मार दी। हालांकि अमन ने बताया कि वह मनीष के घर बुक लेने गया हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : माँ शूलिनी सेवा ट्रस्ट ने लगाया फ्री होम्योपैथी फिजियो थैरेपी शिविर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *