हल्द्वानी…छह महीने में दूसरी बार गायब हुई किशोरी, मां ने बहेड़ी के युवक पर जताया संदेह, केस दर्ज

हल्द्वानी। रामपुर रोड के पनचक्की क्षेत्र में एक कालोनी में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी एक बार फिर गुम हो गई है। लगभग छह महीने पहले वह बहेड़ी के युवक के साथ लापता हुई थी। इस बार फिर से उसके गुम होने की जानकारी पुलिस को देते हुए किशोरी की मां ने फिर उसी युवक पर संदेह जताया है। पुलिस ने केस दर्ज करके युवक व किशोरी की तलाश तेज कर दी है।


मिली जानकारी रामपुर रोड स्थित पनचक्की क्षेत्र में स्थित एक कालोनी में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी एक दिसंबर की शाम लगभग सात बजे से गायब है। उसके माता पिता ने सभी संभावित स्थानों पर तलाश के बाद आखिरकार पुलिस को बेटी की गुमशुदगी की शिकायत सोंपदी।

मां ने बताया है कि उनकी बेटी छह माह पूर्व भी बहेड़ी के एक युवक के साथ चली गई थी। इसके बाद उसे जैसे तैसे घरलाए। इस बार किशोरी के गायब होने पर उन्होंने संदेह जताया है कि युवक फिर उसे बहला फुसला करलेगया होगा। पुलिस ने केस दर्ज करके युवक व किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  स्पेशल ओलंपिक भारत की अध्यक्ष डाॅ. मल्लिका नड्डा को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक और महत्वपूर्ण दायित्व मिला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *