बागेश्वर न्यूज : उपाध्यक्ष व विधायक ने किया जौलकांडे के प्रवासियों ​के हौसले को सलाम

बागेश्वर। विधायक चंदन दास व अनुसूचित जन जाति आयोग के उपाध्यक्ष व पूर्व पुलिस महानिरीक्षक गणेश मर्तोलिया ने जौलकांडे में प्रवासियों द्वारा आत्मनिर्भर भारत के तहत किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। विधायक चंदन दास ने कहा कि क्षेत्र को पर्यटन विकास के रूप में विकसित किया जाएगा। शुक्रवार को पूर्व आईजी व अनुसूचित जन जाति आयोग के उपाध्यक्ष गणेश मर्तोलिया व विधायक चंदन दास जौलकांडे गांव पहुंचे। उन्होंने प्रवासी ललित लोहुमी, संतोष भटट व भास्कर लोहुमी द्वारा आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत किए गए स्वरोजगार कार्यों का अवलोकन किया।

नेताद्वय ने कहा कि प्रवासियों द्वारा यहां पर प्रारंभ किया गया रेस्टोरेंट व शाक भाजी उत्पादन का कार्य सराहनीय है। कहा कि सुरम्य व बांज के जंगल के बीच बना यह रेस्टोरेंट हर किसी को आकर्षित करता है। नेताद्वय ने कहा कि जनपद की जनता को चाहिए कि वह स्थानीय पर्यटन के लिए इस स्थान पर आकर प्रवासियों का उत्साहवर्धन करें।

विधायक ने कहा कि क्षेत्र को पर्यटन के रूप में विकसित करने के लिए केंद्रीय पर्यटन मंत्री से वार्ता की जाएगी। इसके बाद उन्होंने प्रवासी भास्कर लोहुमी द्वारा उत्पादित खेती व चाल खाल का निरीक्षण किया तथा सराहना की। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रिया उप्रेती, उप प्रधान नैना लोहुमी, सरपंच नरेश उप्रेती समेत ग्रामीण अशोक लोहनी, प्रवासियों आदि ने उनसे मोटर मार्ग की मरम्मत किए जाने, भुरचैनिया से जौलकांडे मोटर मार्ग का मिलान किए जाने आदि कीमांग की। इस अवसर पर रमेश लोहनी, दीप लोहनी, मनोज लोहनी, राजन शर्मा, कपकोट के पूर्व प्रमुख मनोहर राम, पूर्व जिपं अध्यक्ष विक्रम शाही, कमल भटट, साधु कमलेश जी, दीपक बलसूनी, दीपक बिष्ट, हेमंत बलसूनी आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  13 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *