अल्मोड़ा….. कन्या भ्रूण हत्या पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम लोगों को किया जागरुक

अल्मोड़ा।। एसएसपी रचिता जुयाल के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस द्वारा आज दिनांक- 29.03.2023 को अल्मोड़ा नगर के नन्दादेवी मंदिर परिसर में कन्या भ्रूण हत्या के सम्बन्ध में लोगों को जागरुक करने हेतु नुक्कड़- नाटक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के जरिये उपस्थित लोगों को कन्या भ्रूण हत्या के दुष्परिणामों से जागरुक किया गया कि कैसे एक पुत्र की लालसा माँ और कन्या भ्रूण की मृत्यु का कारण बनती है साथ ही परिवार भी तबाह हो जाता है। कन्या भ्रूण हत्या सामाजिक बुराई के साथ-साथ एक घृणित अपराध है, कानून में इसके लिए सजा का प्रावधान है।

वर्तमान समय में लड़का/लड़की में कोई फर्क नही है। दोनों के लिए आगे बढ़ने हेतु समान अवसर है, बेटियाँ भी हर क्षेत्र में अच्छा कार्य कर अपने माता-पिता नाम रोशन कर रही है। सभी को अपनी बेटियों को अच्छी परवरिश/शिक्षा देने हेतु प्रेरित किया गया। इस नुक्कड़ नाटक में -कानि0 रविन्द्र बचकोटी,कानि0 राजेश आर्या, म0कानि0 रेनू अधिकारी,म0कानि0 कविता आदि पुलिस कर्मियों ने अभिनय किया ।

यह भी पढ़ें 👉  नगर में पानी के असामान्य वितरण पर नाराज भाजपा कार्यकर्ताओं ने अधिशासी अभियंता से व्यक्त की नाराजगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *