हिमाचल ब्रेकिंग : सीएम सुक्खू ने प्रदेश की सभी महिलाओं को डेढ़ हजार प्रति माह देने की  घोषणा, नाम होगा प्यारी बहना योजना 

शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश भर की 18 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को डेढ़ हजार रुपये प्रति माह सम्मान राशि देने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने आज शिमला में एक पत्रकार वार्ता में यह घोषणा की।

उन्होंने बताया यह उनकी प्रदेश की महिलाओं को दी गयी सबसे महत्वपूर्ण गारंटी थी। जिसे वे बजट सत्र के अंतिम दिन पूरा करने वाले थे। लेकिन सदन में चल रहे हो हल्ले के कारण उन्होंने इसकी घोषणा सदन में करना उचित नहीं समझा।

उन्होंने बताया कि इस योजना का नाम इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना रखा गया है। उन्होंने बताया कि लाहौल स्पीति में यह योजना पहले ही शुरू की जा चुकी है। अब इसे पूरे प्रदेश में शुरू किया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में दो लाख 45 हजार वे महिलाएं जिन्हें हर महीने 11500 रूपये की पेंशन दी जा रही थी उन्हें भी अब डेढ़ हजार रूपये प्रति माह दिए जायेंगे। उन्होंने भाजपा के नेता इस गारंटी को लेकर यदा कदा सवाल उठा रहे थे। इस घोषणा से उन्हें भी जवाब मिल जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : जंगल में घास काटने गए ग्रामीण पर बाघ का हमला, पति पत्नी ने भागकर बचाई जान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *