ब्रेकिंग सोलन : धर्मपुर में ढारे के ऊपर हुआ लैंड स्लाइड, सो रहे दो श्रमिकों की मौत 

सोलन। धर्मपुर पुलिस थाना क्षेत्र के गाहर गांव में हुए लैंड स्लाइड की चपेट में आये ढारे में दब कर दो बिहारी श्रमिकों की मौत हो गयी। पुलिस ने शवों को पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

सोलन के एस पी गौरव सिंह के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की रात करीब 12 बजे पुलिस थाना धर्मपुर के अन्तर्गत गांव गाहर में दो व्यक्तियों की लैंड स्लाइड की चपेट में आने से मौत हो गयी। जिनकी पहचान सुखारी मुखिया  गांव खैराघाट, खैरी थाना बजरिया पंचरूख मोतीहारी ईस्ट चम्पारन बिहार उम्र 31 वर्ष व यहीं के बेस मुखिया  उम्र 46 वर्ष के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों व्यक्ति यहां  लेबर का काम करते थे तथा वहाँ ढारों में रह रहे थे। कल रात उनके ढारे के पीछे लैण्ड स्लाईड हुआ और ढारा मलवे में दब गया। इसके कारण दोनों की दबकर मृत्यु हो गई । दोनों व्यक्ति 3/4 दिन पहले ही यहां आये थे ।

उन्होंने बताया कि उक्त घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना धर्मपुर से पुलिस की टीम तुरन्त घटना स्थल पर पहूँची तथा उक्त घटना की  जांच शुरु कर दी।  प्रथम दृष्टया उनकी मृत्यु लहासा के गिरने से दबने के कारण होना प्रतीत हो रही है।दोनों मृत व्यक्तियों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।जाँच जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग हिमाचल…सोलन पुलिस ने 29 घंटे के आपरेशन में आनी के जंगल से बरामद की 36 किलो हाई क्वालिटी चरस, अब हटेगा काले सोने के तस्करों के चेहरों से नकाब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *