हिमाचल ब्रेकिंग…कांग्रेस के छह बागी विधायक भाजपा में शामिल, उप चुनाव में टिकट मिलने की चर्चा

शिमला। अयोग्य ठहराए गए कांग्रेस के बागी छह विधायक ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। अब से कुछ देर पहले राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हुए। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में सभी ने भाजपा की सदस्यता हासिल कर ली। इस मौके पर राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन भी मौजूद रहे।

सूत्रों के मुताबिक गुरुवार रात भाजपा हाईकमान के साथ हुई बैठक में इस इन सभी बागी कांग्रेसियों के भाजपा में शामिल होने पर निर्णय हुआ था। बैठक में राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के भी शामिल होने की सूचनाएं आ रही थीं।

पार्टी सूत्रों के अनुसार मुलाकात में अयोग्य घोषित विधायकों की सुप्रीम कोर्ट में याचिका वापसी, भाजपा में ज्वाइनिंग और भविष्य की सियासत को लेकर गहन चर्चा हुई। पार्टी सूत्रों के अनुसार भाजपा जल्द लोकसभा चुनाव के लिए कांगड़ा व मंडी और विधानसभा उपचुनाव के लिए छह प्रत्याशी घोषित कर सकती है।

इस बारे में राजेंद्र राणा ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से हुई मुलाकात के बाद सबकुछ तय हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : कर्मचारियों व पेंशनरों के देय आर्थिक लाभ क्यों नहीं दिए जा रहे : गोपाल दास वर्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *