हिमाचल ब्रेकिंग : अब कांग्रेस विधायक मंडल में परिंदा भी पर नहीं मार सकता…कंगना को चर्चा में लाने के भाजपाई प्रयासों को जनता जानती है: अग्निहोत्री

शिमला। हिमाचल प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा है कि अब कांग्रेस के विधायक मंडल पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता है। उन्होंने कहा है कि जो हो गया सो हो गया अब अगर भाजपा कांग्रेस के विधायकों को तोड़ने की कल्पना करती है तो दिल बहलाने के लिए यह ख्याल अच्छा है गालिब…कहते हुए वे मुस्करा दिए।

यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि चुनाव की घोषणा होने के बाद कांग्रेस पूरी तरह से चुनावी मोड में आ गई है। ऐसे में विद्रोहह की आग अब भाजपा के घर को झुलसा रही है। जगह जगह विद्रोह भड़क रहा है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस का मुकाबला भाजपा से नहीं बल्कि बागी कांग्रेसियों से है, जो अब भाजपा में जा चुके हैं। ऐसे में जनता उन्हें उनकी करनी का फल अवश्य देगी।

कंगना के खिलाफ वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री के कथित पोस्ट पर पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा महिलाओं के सम्मान की बात कर रही है लेकिन जब कांग्रेस सरकार अपना वायदा पूरा करते हुए प्रदेश की महिलाओं के खाते में 15—15 सौ रुपये डालने की प्रक्रिया शुरू करती है तो भाजपा चुनाव आयोग के पास शिकायत लेकर पहुंच जाती है। इससे ही पताा चल जाता है कि भाजपा महिलाओं का कितना सम्मान करती है।

उन्होंने कहा कि चार जून को आने वाले नतीजों के बाद प्रदेश की कांग्रेस सरकार और स्थिर होकर काम करेगी।

यह भी पढ़ें 👉  8मई 2024: आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *