उत्तराखंड: भाजपा पर लगाए आरोप, उत्तराखंड से बताया खास रिश्ता

नैनीताल। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज उत्तराखंड के रामनगर में न्याय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि उनका उत्तराखंड से खास रिश्ता है। साथ ही भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज उत्तराखंड के रामनगर में न्याय संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान प्रियंका गांधी ने कहा कि उनका उत्तराखंड से खास रिश्ता है। उनके पापा और भाई देहरादून में पढ़े है। साथ ही उनके बेटे भी देहरादून में पढ़े और उन्होंने भी दो साल देहरादून में पढ़ाई की है। रामनगर से भी उनका खास नाता रहा है, उन्होंने यहां काफी छुट्टियां बिताई हैं।

प्रियंका गांधी ने कहा कि- आप कब तक कांग्रेस को दोष देते रहेंगे। कांग्रेस पिछले 10 वर्षों से सत्ता में नहीं है। पिछले 10 वर्षों से भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार में हैं, अब वे कहते हैं कि ‘400 पार’ वे चाहते हैं।” अधिक बहुमत। वे कहते हैं कि 75 वर्षों में कुछ नहीं हुआ, तो उत्तराखंड में ऐसे कौशल कैसे विकसित हुए, जहां से आईआईटी, आईआईएम और एम्स चंद्रयान चंद्रमा पर उतरे थे इन्हें नहीं बनाया, क्या यह संभव था?…”

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बस अड्डे पर पीआरडी जवान से मारपीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *