सोलन न्यूज : सुखविंदर सिंह सुक्खू चले वीरभद्र सिंह बनने, बनकर रह गए सुखवीर : भाजपा

सोलन। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विवेक शर्मा ने बिलासपुर गोलीकांड पर कहा कहा है कि संविधान को खतरे में बताने वाले कांग्रेस के नेता आज अपराधियों के संरक्षक बन गए हैं। वे स्वायत्तता प्राप्त संवैधानिक संस्थाओं को अपने निजी हित के लिए उपयोग कर रहे हैं।


न्होंने आरोप लगाया कि देहरा में कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी डा. राजेश को 9 घंटे किसने और क्यों बंदी बनाकर शिमला के एक होटल में रखा यह शिमला पुलिस की जांच का विषय है। तत्पश्चात डॉक्टर राजेश ने बयान दिया कि प्रदेश से बाहर उनके बच्चों को खतरा हो सकता है और बाद में कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी के साथ चुनाव प्रचार में साथ हो लिए। यह कैसा प्रभाव व दबाव है यह छानबीन का विषय है। जबकि वहां के चुनाव प्रभारी बिलासपुर के पूर्व विधायक बंबर ठाकुर हैं।

यह भी पढ़ें 👉  APL परिवारों को मिलने वाले सस्ते राशन में कटौती, केंद्र ने अक्टूबर महीने के कोटे पर लगाया कट

उन्होंने कहा कि बंबर ठाकुर के सुपुत्र के बिलासपुर गोलीकांड में सम्मिलित होने की खबरों के बाद से वे गायब हैं, जिनकी अ​अग्रिम जमानत उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है।


उन्होंने कहा कि डा. राजेश का बयान संयोगवश है या योजनाबद्ध इसकी जांच हिमाचल पुलिस को करनी चाहिए। जिन संस्थाओं और पुलिस द्वारा इस विषय की इन्वेस्टीगेशन करनी है वह स्वयं चुनाव के समय हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा को पूछताछ के लिए पुलिस थाना बालूगंज शिमला बुला रही है। जबकि सब जानते हैं कि यह चुनाव प्रचार का समय है।


उन्होंने कहा कि शिमला पुलिस जानती है कि आशीष एक पूर्व विधायक हैं और वर्तमान में एक राष्ट्रीय राजनीतिक दल भाजपा के प्रत्याशी हैं। सह हालत तब है कि जब कांग्रेस के नेता लोकसभा चुनावों के समय गला फाड़ फाड़ कर संविधान को ख़तरा बता रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  मंडी ब्रेकिंग: कुएं से पानी भरते समय डूबा पति, बचाने के लिए कुएं में कूदी पत्नी, दोनों की मौत


उन्होंने कहा कि ठग, ठेकेदार नेताओं के सहारे चलने वाली कांग्रेस के नेताओं के पास विचार और प्रत्याशियों का अभाव हो गया है। अपने ही परिवार के लोगों का पालन पोषण राजनीति के माध्यम से करने का प्रयास कर रहे हैं। सीएम सुक्खू अपना कद प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के बराबर बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

सोलन के शूलिनी मेले के अंतिम दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम देखिए लाइव , रात को आएंगे पंजाबी पॉप स्टार अखिल2

यह भी पढ़ें 👉  मंडी न्यूज: जिस कुएं में डूबकर पति-पत्नी की हुई थी मौत, अब उसे मिट्टी डालकर हमेशा के लिए किया जाएगा बंद

https://www.facebook.com/satymevjaytenews/videos/424711597203291

सुक्खू, वीर बनने का प्रयास तो कर रहे हैं, दरअसल वास्तविकता में हिमाचल के “सुखबीर” बन रहे हैं। जिन्होंने सभी ओत प्रोत संसाधनों से अपना बड़ा साम्राज्य खड़ा किया है। वह अपने प्रांत को आर्थिक व बौद्धिक कंगाल किया हैं अपराध को संरक्षण दिया ।

लाखों सदमे ढेरों गम…एक मिनट में रो न पड़ें तो कहना


उन्होंने कहा कि भाजपा हिमाचल प्रदेश में यह संभव नहीं होने देगी, न नरसंहार होने देंगे न पशु संहार होने देंगे, न महिलाओं को अपमानित होने देंगे और न ही चिट्टा बिकने देंगे। अपराध व अपराधियों को संरक्षण देने के सरकार के सभी प्रयासों के ​खिलाफ भाजपा जल्द ही आंदोलन करने की योजना तैयार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *