हादसा: पुलिस ऑफिसर की जान पर भारी पड़ा ये शॉकिंग स्टंट, Viral Video देख उड़ जाएंगे होश!

नई दिल्ली। रूस में एक हैरान कर देने वाली घटना हुई है। राजधानी मॉक्सो में एक चौंकाने वाला हादसा हुआ है। इवान्टीवका में पुलिस ट्रैनिंग के दौरान किए जा रहे एक स्टंट में एक ऑफिसर हादसे का शिकार हो गया। यह स्टंट उस पुलिस ऑफिसर की जान पर भारी पड़ गया है। उसे गंभीर चोटें आई हैं। इलाज के लिए उसे अस्पताल में एडमिट करा दिया है, जहां अभी उसका इलाज चल रहा है। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर इस वीडियो को कई यूजर्स ने पोस्ट किया है। उनमें से एक कोलिन रग @CollinRugg भी हैं। उन्होंने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए। हादसे के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। यह वीडियो महज 8 सेकंड है, लेकिन उसे देखकर आप दंग रहे जाएंगे। ऐसा वीडियो शायद ही आपने पहले कभी देखा होगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : …और भारतीय गेंदबाज छीन लाए दक्षिण अफ्रीका के कब्जे से टी—20 वर्ल्ड कप, देश में आधीरात को मनाया जा रहा जश्न

वीडियो की शुरुआत में, दो कार अपने दो पहियों पर चलते हुए दिखती है। दोनों कारें एक साइड में छुकी हुई होती हैं। चार पुलिसकर्मी जमीन पर लेटे हुए दिखते हैं। कारों को इन पुलिसकर्मियों के ऊपर से होकर गुजरना था। एक कार एक पुलिसकर्मी को पार करते तो गुजर जाती है, लेकिन जब वह दूसरे पुलिसकर्मी को पार करने लिए आगे बढ़ती है। तभी कार चालक का बैलेंस बिगड़ जाता है और कार का पिछला सिरा पुलिसकर्मी के ऊपर धड़ाम से आ गिरता है।

यह भी पढ़ें 👉  STF ने जौनपुर में मार गिराया एक लाख का इनामी बदमाश, माफिया शहाबुद्दीन से निकला ये कनेक्शन

कार के नीचे दबा पुलिसकर्मी काफी दूर तक घसीटते हुए दिखता है। पुलिस स्टंट के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मी की पहचान एलेक्सी के रूप में हुई है। वह एक पुलिस अधिकारी है, जिसकी उम्र 48 साल बताई गई है. एलेक्सी की जान इस खतरनाक हादसे में बच तो गई है, लेकिन उनको गंभीर चोटें आई हैं। उनके पैर की हड्डी टूट गई। उनकी एक उंगली भी बुरी से जख्मी हो गई है। साथ ही उनको पीठ में गंभीर चोंटें आई हैं। एलेक्सी अभी अस्पताल में एडमिट हैं। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी जान खतरे से अभी खतरे से खाली है। मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: कल से बंद हो जाएगी पैराग्लाइडिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *