शास्त्रों में बेवकूफी किसे कहा गया है! आप भी देखिए इस शख्स का वायरल Video

सोशल मीडिया पर एक शख्स अपनी बाइक पर घूमता हुआ नजर आया है। मगर उसकी बाइक के पीछे वाले पहिए को देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे।

इस दुनिया में दो तरह के लोगों की कोई कमी नहीं है। एक वो लोग हैं जो खाली समय में जुगाड़ करते हैं और दूसरे वो हैं जो अपने फ्री टाइम में अच्छे-खासे वाहन के साथ अजब-गजब का एक्सपेरिमेंट करते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे लोगों के वीडियो खूब वायरल होते हैं। अगर आप सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहते हैं तो फिर आपने ऐसे कई वीडियो देखे होंगे। किसी वीडियो में आपको जुगाड़ देखने को मिला होगा तो किसी वीडियो में एक्सपेरिमेंट नजर आया होगा। अभी सोशल मीडिया पर बाइक के साथ अजीब एक्सपेरिमेंट देखने को मिला है। आइए आपको इस वीडियो के बारे में बताते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल प्रदेश में हुए 13 पुलिस अधिकारियों के तबादले, देखें पूरी लिस्ट

वायरल वीडियो में क्या दिखा?
आप सभी ने बाइक तो चलाई ही होगी। कुछ लोगों ने ट्रैक्टर भी चलाया होगा और नहीं चलाई तो देखा तो होगा ही। आप सभी को पता है कि दोनों वाहनों के पहियों में कितना अंतर रहता है। अब सोचिए अगर किसी बाइक में ट्रैक्टर का पहिया लगा दिया जाए तो बाइक कैसी दिखेगी। अभी जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें एक ऐसी ही बाइक देखने को मिली। एक शख्स ने अपनी बाइक के पीछे वाला पहिया निकाल दिया है और उसमें जुगाड़ लगाकर ट्रैक्टर का पहिया लगा दिया है। इसके बाद वह सड़क पर बाइक चलाता हुआ नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  साढ़े चार साल की उम्र में मां के साथ मांगी भीख, अब एमबीबीएस कर डाॅक्टर बनीं धर्मशाला की पिंकी

यहां देखें वायरल वीडियो

https://www.instagram.com/reel/C8lGUNEShsD/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==Pulsar new model…….
इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर akhil_bharatdwaj नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में इसे पल्सर का नया मॉडल लिखा है। खबर लिखे जाने तक वीडियो को 4 लाख 73 हजार लोगों ने लाइक किया है। वीडियो देखने के बाद लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी है। एक यूजर ने लिखा- इसे ही शास्त्रों में बेवकूफी कहा गया है। दूसरे यूजर ने लिखा- भाई बारिश में ये आपको कीचड़ से नहला देगा। तीसरे यूजर ने लिखा- अब आगे वाला पहिया उठाकर दिखाना। चौथे यूजर ने लिखा- ट्रेन का टायर लगाओ कभी पंचर नहीं होगा। वहीं एक यूजर ने लिखा- इसका क्या फायदा होगा वो भी बता देते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *