नालागढ़ ब्रेकिंग: भटोली कलां की हिमुडा कालोनी में महिला की हत्या, पुलिस मामले की जांच कर रही है

नालागढ़। झाड़माजरी के भटोली कलां में हिमुडा के एक खाली कमरे में हुई महिला की हत्या मामले में पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है। मृतक महिला की पहचान साधना यादव निवासी जोनपुर उत्त प्रदेश से हुई जो कि निजी उद्योग में कार्यरत थी। महिला की हत्या के बाद पहचान नहीं हो पाई थी, लेकिन घटना के तीसरे दिन पुलिस ने महिला की पहचान कर ली है।

बता दें कि मंगलवार दोपहर बाद भटोली कलां स्थित हिमुडा काॅलोनी में महिला का शव एक खाली कमरे में मिला। महिला के गले में तेज धारदार हथियार से हमला हुआ था। महिला की आयु 30 वर्ष के लगभग है। पुलिस अब आरोपी की पहचान में जुटी हुई है, ताकि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जा सके। जिला बद्दी पुलिस अधीक्षक अशोक वर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि महिला की पहचान कर ली गई है और जल्द आरोपी भी गिरफ्तार होगा।

यह भी पढ़ें 👉  शिमला में खाई में गिरी कार, शिक्षक की मौत, दो बेटे गंभीर घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *