उत्तराखंड ब्रेकिंग : तीरथ के लौटते ही त्रिवेंद्र निकले दिल्ली यात्रा पर

देहरादून। प्रदेश के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के दिल्ली से लौटने के तुरंत बाद पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत नई दिल्ली के दौरे पर निकल गए हैं। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने आज दिल्ली में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख रामलाल से शिष्टाचार भेंट की।
इसके बाद उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की। वह बुधवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट कर सकते हैं।
उनके दिल्ली दौरे को लेकर सियासी हलकों में तमाम तरह की चर्चाएं हैं। माना जा रहा है कि केंद्रीय नेतृत्व उन्हें संगठन में कोई अहम जिम्मेदारी दे सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ये क्या : भाजपा हरियाणा में मुस्लिम शासक हसन खान मेवाती के नाम पर मांग रही वोट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *