अल्मोड़ा… #शिकंजा : 14 पेटी अवैध शराब के साथ दो गिरफ्तार

अल्मोड़ा। भतरौजखान पुलिस ने 14 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थानाध्यक्ष भतरौजखान अनीश अहमद पुलिस टीम के साथ मोहान सहायता केंद्र के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी बीच संदिग्ध प्रतीत होने पर वाहन संख्या एचआर45-8130 की रोक कर तलाशी की गई। जिसमें 48 बोतल और 479 पव्वे अवैध अंग्रेजी शराब के बरामद किए गए।

इस पर वाहन चालक देवेंद्र ढौड़ियाल निवासी लूटाबड़, थाना रामनगर और वाहन में सवार खजान जोशी को गिरफ्तार किया गया। बरामद शराब की कीमत करीब 78842 रुपये आंकी गई। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। टीम में कांस्टेबल सतपाल सिंह व संदीप सिंह भी शामिल थे।

पको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग हल्द्वानी: ओखलकांडा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. शेर सिंह नौलिया की पत्नी रीता नौलिया का निधन, अंतिम संस्कार कल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *