हल्द्वानी न्यूज : रमेश गोस्वामी बने कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष

हल्द्वानी। उत्तराखंड के युवा कांग्रेस नेता रमेश गोस्वामी को कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा उत्तराखंड राज्य के कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौपी हैं। कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय मुख्य संगठक लाल जी देसाई ने उन्हें मनोनयन पत्र भेजकर अपनी शुभकामनाएं दी और आशा व्यक्त की है कि उत्तराखंड राज्य जहाँ आगामी वर्ष में चुनाव हैं, गोस्वामी द्वारा अपनी टीम के साथ कांग्रेस सेवादल के माध्यम से कार्य करते हुए संगठन को मजबूत करेंगे। रामनगर के युवा नेता कुलदीप शर्मा को कांग्रेस सेवादल का प्रदेश सचिव बनाया गया हैं।शर्मा द्वारा जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार प्रकट किया। कांग्रेस सेवादल के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने पर रमेश गोस्वामी ने कहा कि वह संगठन के निष्ठावान कार्यकर्ता हैं और उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका ईमानदारी से निर्वहन कर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में राज्य में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। उनके प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर कांग्रेस सेवादल में उत्साह हैं और सभी ने उनको शुभकामनाएं दीं और केंद्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।युवा नेता रमेश गोस्वामी व कुलदीप शर्मा की जोड़ी ने पूर्व में भी जिले में संगठन का कार्य संभाला हैं और कई युवाओं को संगठन से जोड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  किन्नौर न्यूज : रारंग स्टेडियम में फोरेस्ट इलेवन बना क्रिकेट चैंपियन, रारंग के शोलिंग सांतांग में 10 दिनों तक बोला खिलाड़ियों का बल्ला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *