दिल्ली ब्रेकिंग: बुद्धा जयंती पार्क में लड़की से गैंगरेप, पुलिस ने दो आरोपियों को पकड़ा

नई दिल्ली। दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार और यौन शोषण के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला राजधानी दिल्ली के चाणक्यपुरी इलाके से सामने आया है। यहां बुद्धा जयंती पार्क में एक लड़की के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है।

सरकार को सुप्रीम झटका या नगर निगम सोलन भटका

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक आरोपी पीड़ित लड़की के दोस्त हैं। पीड़िता के पिता की शिकायत पर चाणक्यपुरी थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं चाणक्यपुरी पुलिस ने जांच करते हुए इस मामले के दोनों आरोपियों को पकड़ लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  दिल्ली ब्रेकिंग: 5000 करोड़ के ड्रग्स केस में अमृतसर से आरोपी गिरफ्तार

खूब लड़ी मर्दानी : सोलन की मेयर ऊषा शर्मा — पूनम ग्रोवर से अब तक का सबसे धांसू इंटरव्यू, मंत्री पर लगाए आरोप

जानकारी के मुताबिक लड़की बाहरी दिल्ली इलाके में परिवार के साथ रहती है। लड़की के मुताबिक मंगलवार को वह अपने दोस्तों के साथ घूमने के लिए बुद्धा गार्डन पार्क आई थी। वह यहां पर अपने दोस्तों के साथ बैठी हुई थी। इसी दौरान वहां युवक का एक और दोस्त भी पहुंचा। दोनों ने युवती को डरा-धमका कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और वहां से फरार हो गए।

सोलन की मेयर भड़कीं मंत्री व कांग्रेसी नेताओं पर

पीड़िता किसी तरह करोल बाग थाने पहुंची और पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। युवती ने पुलिस का बताया कि बुद्धा गार्डन पार्क में उसके दोस्तों ने उसके साथ बलात्कार किया। इस जानकारी के बाद करोल बाग पुलिस लड़की को लेकर चाणक्यपुरी थाने पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी। चाणक्यपुरी पुलिस युवती को लेकर मंगलवार को बुद्धा गार्डन पहुंची और वारदात स्थल का जायजा लिया। पुलिस ने बुधवार दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। प्राथमिक पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ सिविल अस्पताल में रक्तदान शिविर, 50 से ज्यादा लोगों ने किया ब्लड डोनेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *