ब्रेकिंग…चम्‍पावत के युवक की लुधियाना में हत्या

चम्पावत। उत्तराखंड के चम्पावत जिले के पाटी ब्लॉक निवासी एक युवक की उसके ही साथियों ने लुधियाना में मामूली विवाद के बाद हत्या कर दी। मृतक के भाई की तहरीर पर पंजाब के पीएयू थाने में चार लोगों पर हत्या का केस दर्जकर चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इधर, मृतक का शव मंगलवार को पाटी पहुंचा। जहां आज घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।


लुधियाना पंजाब स्थित पीएयू थाने के कंट्रोल रुम से मिली जानकारी के अनुसार पाटी ब्लॉक के गड्यूड़ा निवासी 26 वर्षीय विजय गिरी पुत्र स्व.लक्ष्मण गिरी लुधियाना में एक रेस्टोरेंट में काम करता था। बताया जा रहा है कि डेढ़ सप्ताह पहले ही विजय ने इस होटल में ज्वाइन किया था। यहां विजय के साथ इस रेस्टोरेंट में बिहार और उत्तर प्रदेश के चार अन्य युवक भी काम करते थे।


शनिवार रात किसी बात को लेकर विजय का इन चारों साथियों संग विवाद हो गया। मामूली कहासुनी में बिहार निवासी विकास व भरत और उत्तर प्रदेश निवासी राहुल व अरविंद ने विजय को चाकू मारकर मौत के घाट उतार दिया। पंजाब पुलिस ने बताया कि विजय के साथियों ने हत्या की बात कबूली है। मृतक के भाई देव गिरी के तहरीर पर चारों को गिरफ्तार कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विजय की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर, पाटी थानाध्यक्ष देवनाथ गोस्वामी ने बताया कि उन्हें इस घटना की जानकारी नहीं है।


मृतक के भाई देव ने बताया कि शनिवार रात साढ़े दस बजे विजय के फोन से उसकी मां कमला देवी के नंबर पर अनजान व्यक्ति का फोन आया। जिसने विजय का एक्सीडेंट होने की बात कही। साथ ही, उसे लुधियाना से घर ले जाने की सलाह दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: अपडेट… बड़ा सड़क हादसा,वाहन खाई में गिरा, पांच की मौत, ये रहे मृतकों के नाम

इसके बाद विजय की मां ने अपने छोटे बेट देव को फोन करके अज्ञात कॉल की जानकारी दी। देव रुद्रपुर में ही जॉब करता है। वह अगली सुबह लुधियाना के लिए निकला। जिसके बाद विजय के हत्या की पुष्टि हुई।

यह भी पढ़ें 👉  2 मई 2024: आज का दिन और आपका राशिफल

मृतक अपने पीछे पत्नी नीमा देवी, तीन साल के बेटे और एक साल की लड़की समेत मां को छोड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *