सुप्रभात, आज का पंचांग और दिन को शुभ करने वाले भजन, आज का इतिहास, देखें आपके आसपास किसका है आज जन्मदिन

2 जुलाई 2021, शुक्रवार,तिथि- सप्तमी – 14:04:18 तक, उत्तराभाद्रपद – 27:49:44 तक, करण- बव – 14:04:18 तक, बालव – 26:42:44 तक, आज का पक्ष- कृष्ण, आज का योग- सौभाग्य – 10:45:01 तक, सूर्योदय- 05:26:31, सूर्यास्त- 19:23:01, चन्द्रोदय- 24:22:59,
चन्द्रास्त- 11:52:00, चन्द्र राशि- मीन, शक सम्वत- 1943 प्लव, विक्रम सम्वत- 2078, काली सम्वत- 5123, दिन काल- 13:56:29, मास अमांत- ज्येष्ठ, मास पूर्णिमांत- आषाढ, शुभ समय – 11:56:52 से 12:52:38 तक, दुष्टमुहूर्त- 10:05:20 से 11:01:06 तक, 15:39:56 से 16:35:42 तक, कुलिक- 10:05:20 से 11:01:06 तक, कंटक- 15:39:56 से 16:35:42 तक
राहु काल- 14:09:19 से 15:53:53 तक, कालवेला / अर्द्धयाम- 17:31:28 से 18:27:14 तक
यमघण्ट- 06:22:17 से 07:18:02 तक, यमगण्ड- 05:26:31 से 07:11:04 तक, गुलिक काल- 08:55:38 से 10:40:12 तक

आज सुबह सुनें यह भजन, दिन शुभ बीतेगा

https://youtu.be/t3_R3PfxxIo

आज का इतिहास

अलाउद्दीन ख़िलजी ने सिवाणा पर जब 2 जुलाई, 1306 में आक्रमण किया, तब यह दुर्ग कान्हड़देव के भतीजे चौहान सरदार शीतलदेव के अधिकार में था।
ब्रिटेन के थॉमस सेवरी ने 1698 में पहले व्यवसायिक स्टीम इंजन का पेटेंट हासिल किया।
बंगाल के अंतिम नवाब सिराज उद्दौला की उनकी शरण में रह रहे एक व्यक्ति मोहम्मद बेग ने 1757 में निर्ममतापूर्ण हत्या की।
अमेरिका के वोरमोंट शहर में 1777 को दास प्रथा की समाप्ति हुई।
मैसूर के सुल्तान हैदर अली और अंग्रेज सेना में पोर्टो नोवो (अब परांगीपेट्टई) का युद्ध 1781 में हुआ।
कलकत्ता उच्च न्यायालय का उद्घाटन 1862 में हुआ।
इतालवी वैज्ञानिक मार्कोनी ने लंदन में रेडियो का पैटेंट 1897 में कराया।
भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण की स्थापना 1916 में हुई।
ब्रिटिश सरकार ने सुभाषचन्द्र बोस को 2 जुलाई, 1940 ई। को विद्रोह भड़काने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
पहला वॉलमार्ट स्टोर कारोबार के लिए रोजर 1962 को अर्कंसास में खोला गया।
फ्रांस ने 1966 में मुरूरोआ, प्रशांत महासागर में परमाणु परीक्षण किया।
प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी और पाकिस्तान के राष्ट्रपति जुल्फिकार अली भुट्टो ने 1972 में शिमला समझौते पर हस्ताक्षर किए।
वियतनाम गणराज्य का अंत 1976 में हुआ।
साम्यवादी उत्तरी वियतनाम ने 1976 में समाजवादी वियतनाम गणराज्य के साथ जुड़ने की घोषणा की।
स्वदेश निर्मित परमाणु बिजली केंद्र की पहली इकाई ने 1983 में मद्रास के निकट कलपक्कम में काम करना शुरू किया।
आंद्रेई ग्रोमिको सोवियत संघ के राष्ट्रपति 1985 में निर्वाचित हुए।
सउदी अरब में 1990 को मक्का से मीना की ओर जाने वाली सुरंग में भगदड़ मचने से 1,426 हज यात्रियों की मौत हो गई थी।
फास्ट एंड फ्यूरियस सीरिज की पहली फिल्म 2001 में रिलीज हुई थी।
स्टीव फोसेट गुब्बारे के जरिए दुनिया का भ्रमण करने वाले पहले व्यक्ति 2002 में बने।
भारत और पाकिस्तान के विदेश मंत्री ने 2004 को जकार्ता में आपसी बातचीत की।
इंग्लैंड फ़ुटबाल टीम के कप्तान डेविड बेखम ने 2006 में अपना पद छोड़ा।
कांगो में 2010 को टैंकर ट्रक विस्फोट में 230 लोगों की मौत हो गई।
फिलीपींस में 2015 को 220 यात्रियों से भरी नौका डूबने से 62 लोगों की मौत हुई।

2 जुलाई को जन्मे व्यक्ति
प्रसिद्ध जनकवि आलोक धन्वा का जन्म 1948 में हुआ।
तेरहवीं और पंद्रहवीं लोकसभा के सदस्य तूफ़ानी सरोज का जन्म 1956 में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  चोरी के चार आरोपी नगदी, जेवर और कार के साथ गिरफ्तार

हमारे आसपास जन्मदिन, तुरंत दें उन्हें शुभकामनाएं

जगदीश मेलकानी ….हल्द्वानी निवासी।


कमल अधिकारी ….लालकुआं के विधायक नवीन दुम्का के वाहन चालक।

गिरीश गोस्वामी…. हल्द्वानी में पत्रकार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आगे पड़ा मिला निजी कर्मचारी का शव

धर्म सिंह तोमर ….हिमाचल प्रदेश के नाहन में रहते हैं।


त्रिलोक सिंह बिष्ट… मीडियाकर्मी, हल्द्वानी में रहते हैं।


श्याम जोशी …..मूलत: अल्मोड़ा निवासी, चंडीगढ़ में रहते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग: उत्तराखंड के टिहरी से अपहृत लड़की हिमाचल के चिरगांव में मिली, अपहरणकर्ता गिरफ्तार


नारायण सिंह रावत ….सितारगंज से हैं, एसजे मीडिया परिवार के सदस्य


शोएब खान……रूद्रपुर में र​हते हैं, मीडियाकर्मी हैं।


विक्रम भंडारी….देहरादून में रहते हैं। ग्राम सुराज आंदोलन से जुड़े हैं।
(आपके आसपास भी यदि कल किसी का जन्मदिन है तो हमें उनकी एक फोटो और संक्षिप्त जानकारी व्हाट्सअप करें 7895783639 पर)

2 जुलाई को हुए निधन
होमियोपैथी का अविष्कार करने वाले क्रिस्टियान फ्रीडरिष सामुएल हानेमान का फ्रांस के पैरिस में 1843 को निधन हुआ।
स्वतंत्रता सेनानी तथा समाज सुधारक यूसुफ़ मेहरअली का निधन 1950 में हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *