हल्द्वानी… #राजनीति : स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर आप ने हल्द्वानी से की महिला गारंटी अभियान की शुरुआत

हल्द्वानी। आज आम आदमी पार्टी की दिल्ली की विधायक आतिशी अपने तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंची। जहां उन्होंने हल्द्वानी से अपने सशक्त महिला समृद्ध उत्तराखंड अभियान के रजिस्ट्रेशन गारंटी की शुरुआत की। सबसे पहले आज हल्द्वानी पहुंची आप नेत्री आतिशी का यहां मौजूद स्थानीय महिलाओं ने जोरदार स्वागत किया। जिसके बाद उन्होंने वहां मौजूद सैकड़ों महिलाओं के साथ संवाद किया। अपने संवाद की शुरुवात से पहले उन्होंने आज, उत्तराखंड राज्य आंदोलन के प्रणेता और उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी की जयंती पर उनको श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनको याद किया।


महिला संवाद में उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमने दिल्ली में सरकार में रहते हुए महिलाओं के उत्थान में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी लेकिन आज उत्तराखंड की महिलाएं परेशान हैं। वो पूछ रही हैं कि सरकारों ने हमारे उत्थान के लिए किया क्या है। न कांग्रेस और ना ही बीजेपी सबने महिलाओं को हमेशा हासिये पर रखा। उत्तराखंड में महिलाओं को, अपने बच्चों को जन्म देने के लिए भी अपनी जान दांव पर लगानी पड़ती है। उन्होंने कहा,आजादी के 75 वें साल में भी महिलाएं उत्तराखंड में संघर्ष करने को मजबूर हैं। हर साल लाखों महिलाएं अपने बच्चों को जन्म देती हैं ,लेकिन स्वास्थय सेवाओं का उत्तराखंड में बुरा हाल है।

उत्तराखंड… #मौसम : बदलने जा रहा है मौसम का मिजाज, लेकिन नए साल पर क्या रहेगा मौसम का हाल जानें

सिर्फ स्वास्थय ही नहीं उत्तराखंड में रोजगार और शिक्षा दोनों का बुरा हाल है। आज सरकार की अनदेखी के चलते सरकारी स्कूलों को खंडहर बना दिया है। उत्तराखंड के सरकारी स्कूल बदहाल हैं। उन्होंने कहा कि अब प्राईवेट स्कूलों का बोलबाला ज्यादा है। अगर किसी भी घर में एक बच्चे को पढाने का प्राईवेट में मौका मिले ,तो मां बाप बेटी की जगह बेटे को प्राईवेट स्कूलों में पढाते हैं। बेटे को पढ़ लिख जाते हैं लेकिन सरकार की नाकामी का असर बेटियों पर पडता है। सरकारी कमी के कारण बेटियां पढ़ लिख नहीं पाती ।

रूद्रपुर… #ये क्या : पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री ने किया विधवा मजदूर के 2 लाख रुपये हड़पने का प्रयास


उन्होंने आगे कहा कि महिलाएं कितनी गंभीर होती हैं यह कोई नहीं समझ सकता। हमारे घर में जब बच्चा बीमार होता है तो हम डाॅक्टर पर उसे ले जाते हैं। घरवाले या बुजुर्ग जब बीमार होते हैं तो उन्हें डाॅक्टर पर ले जाते हैं लेकिन जब महिलाएं बीमार होती हैं तो वो अपनी बीमारी से ज्यादा घर के खर्चे का पूरा ख्याल रखती हैं। वो आसानी सेअस्पताल नहीं जाती हैं। क्योंकि महिलाएं जानती है कि अगर वो डाॅक्टर पर गई तो डाॅक्टर 5 सौ रुपये फीस लेगा। और वो महिला पहले अपने घर का बजट देखती है। फिर कहीं जाकर अपनी सेहत के बार में विचार करती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व विधायक नारायण सिंह स्वामी के निधन पर बिलासपुर में शोक की लहर

देहरादून… #ये क्या हो रहा : बदमाश के नाम पर रंगदारी मांगने वाला दारोगा निलंबित


उन्होंने कहा कि महिलाएं हर तरफ ध्यान रखती हैं। लेकिन सरकार महिलाओं का उत्तराखंड में ध्यान नहीं रख रही है। सरकार अगर स्वास्थय सेवाओं पर ध्यान ना दें तो इसका असर महिलाओं और बेटियों पर पडता है ,क्योंकि कई महिलाएं इस वजह से दम तोड देती हैं। उन्होंने कहा,आज पहाडों में स्वास्थय सेवाओं के बुरे हाल हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी काम को करने के लिए इच्छाशक्ति की आवश्कता होती है। 7 साल पहले लोग कहते थे कि सरकारी स्कूल खराब होते हैं,सरकारी अस्पताल खराब होते हैं हमने भी यही देखा था लेकिन जब से आप पार्टी की सरकार दिल्ली में बनी, तब से हमने हर चीज का कायाकल्प कर दिया । अब जनता को विश्वास हो गया है कि वाकई में ईमानदारी से अगर काम किया जाए तो यह बदलाव संभव है और अरविंद केजरीवाल जी ने यह करके दिखाया है।

देहरादून… #अतर्कलह : हरीश रावत गुट के कार्यकर्ताओं प्रदेश महामंत्री शाह के साथ की मारपीट, हरदा को अपशब्द कहने का आरोप


उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में दस साल कांग्रेस और दस साल बीजेपी की सरकार रही ,लेकिन किसी ने महिलाओं के लिए कुछ नहीं किया ,लेकिन आज हमें ऐसे नेता चाहिए जो महिलाओं के लिए नई नई योजनाएं शुरु कर सके। उन्हेांने कहा कि हमपर दिल्ली में अन्य पार्टियां कई आरोप लगाती हैं ,लेकिन आप अपने दिल्ली में रह रहे रिश्तेदारों से पूछिए कि ,क्या दिल्ली में अरविंद केजरीवाल ने काम किया है। हमने जो वादे उत्तराखंड में किए हैं ,उन सभी वादों को हर हाल में पूरा करेंगे। हम वो लोग नहीं हैं जो झूठे वादे करते हैं।

VIDEO

उत्तराखंड… #Honor_killing : छोटी जाति के लड़के से प्रेम करती थी बहन, घूमने के बहाने जंगल में लेजाकर मार डाला, दो भाई और भाभी गिरफ्तार


उन्होंने आगे कहा कि आज कई लोग यही सोचते हैं कि, हम आप पार्टी को क्यों वोट दें। लेकिन हम जनता को बताना चाहते हैं कि अरविंद केजरीवाल ने जो घोषणाएं उत्तराखंड में की हैं उससे पहले वो दिल्ली में इन सब को पूरा कर चुके हैं। आज कांग्रेस और बीजेपी हम पर आरोप लगाते हैं लेकिन इन दोनों ही दलों की कई राज्यों में सरकारें रही हैं लेकिन क्या इन्होंने अपने अपने राज्यों में ऐसी कोई योजना महिलाओं के लिए शुरु की हैं जैसी योजनाएं हम दिल्ली मे चला रहे हैं। यह पार्टियां सिर्फ बयानबाजी करती हैं। उनका मकसद सिर्फ उन्माद फैलाना है और कुछ नहीं। हम महिलाओं के लिए बहुत गंभीरता से सोचते हैं। महिलाएं अपने परिवार के लिए बडा त्याग करती हैं। महिला जीवन भर खर्चा करने से पहले हमेशा किसी ना किसी पुरुष से पूछती हैं। चाहे वो पिता हो,पति हो,बेटा हो। लेकिन अगर किसी पुरुष ने मना कर दिया तो महिलाओं को अपना मन मारना पडता है।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर न्यूज : बीफ बेचने वाली कम्पनियों से चंदा उगाही पर बेनकाब हुई भाजपा…. संदीप सांख्यान

नई दिल्ली… #राजनीति : हरीश रावत ही करेंगे चुनाव लीड, सीएम का चेहरा अभी तय नहीं


उन्होंने कहा कि महिलाएं पुरुषों के साथ कंघे से कंधा मिलाकार चलती हैं ,लेकिन उन्हें आज पुरुष के आगे हाथ फैलाना पडता है। महिलाएं चाहती हैं कि उन्हें पैसा खर्चा करने की आजादी हो। आप पार्टी भी यही चाहती है कि महिलाएं अपने पैरो पर खडी हो सके। महिलाओं को अगर कुछ शुरु करना हो तो उन्हें बिना पुरुष के मदद के नहीं मिल सकती है। लेकिन अरविंद केजरीवाल जी महिलाओं की आवश्यकता को समझते हैं। उन्होंने उत्तराखंड में चौथी गांरटी महिलाओं को देते हुए कहा था कि, आप की सरकार बनते ही हर महिला को 18 वर्ष से उपर के अकांउट में 1 तारीख को पैसे आएंगे जिन पर सिर्फ महिलाओं का हक होगा। उन्होंने कहा कि आज कई बेटियों की पढाई पैसों की वजह से छूट जाती है ,लेकिन हम वादा करते हैं कि आप की सरकार बनते ही ऐसी कोई बेटी नहीं छूटेगी ,जिसकी पढाई पैसों की वजह से छूट जाए । उन्होंने कहा,अरविंद केजरीवाल की चौथी गारंटी,महिला सशक्तिकरण के इतिहास में ऐतिहासिक कदम साबित होगी।

मोटाहल्दू… #ब्रेकिंग : डंपर स्वामियों के अच्छे दिन शुरू, खनन वाहन स्वामियों व श्रमिकों का आंदोलन हुआ समाप्त


उन्होंने आगे बताया,अब हर महिला के अकाउंट में हर महीने पैसे आएंगे ,महिलाओं को किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पडेगा । ये अरविंद जी का सभी महिलाओं से वादा है। उन्होंने आगे कहा कि अगर किसी परिवार में एक से ज्यादा महिला हैं तो हर महिला को हर महीने 1 हजार रुपये दिए जाएंगे। हमारी पार्टी महिलाओं को सशक्त करना चाहती है, ताकि हमारी मातृशक्ति को किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पडे।

देहरादून… #सियासी संग्राम: अब हरदा के खिलाफ लगे पोस्टर


इसके बाद उन्होंने वहां मौजूद महिलाओं से सीधा संवाद भी किया और कहा कि अबकी बार अगर महिलाओं को उत्तराखंड में अगर सम्मान दिलाना है तो महिलाओ को सशक्त बनाना बहुत जरुरी है ,क्योंकि दिल्ली में बहुमत की सरकार बनाने के पीछे महिलाओं का बहुत बडा योगदान है। इसलिए आप सभी बहनों से मैं अपील करने आई हूं कि, महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए आप पार्टी को वोट दीजिए और प्रदेश का नवनिर्माण कीजिए। इसके बाद उन्होंने कई महिलाओं के सवालों के उत्तर भी दिए ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : मंगेतर ही निकला युवती का हत्यारा

सितारगंज… #अलर्ट : ओमिक्रोन वायरस से सावधान रहें, गाइडलाइंस का पालन करें



इसके बाद उन्होंने हल्द्वानी में पत्रकार वार्ता में बताया कि महिलाओं को आजतक सिर्फ वोटों के नाम पर छलने का काम किया गया है लेकिन अरविंद केजरीवाल जी ने महिलाओं को अपने चौथी गारंटी में कहा कि 18 वर्ष से उपर हर उत्तराखंड की महिला को महीने की 1 तारीख को उसके अकांउट में 1 हजार रुपये प्राप्त होंगे। हर महिला को खर्चे के लिए पुरुषों पर निर्भर होना पडता है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा एक परिवार में चाहे जितनी भी महिलाएं होंगी हर महिला को हमारी सरकार पैसा देगी। बचपन से लेकर पिता से लेकर पति और बुजुर्ग होने पर बेटे से मांगना पडता है। इसलिए हमने महिलाओं को गारंटी दी है । उन्होंने आगे कहा कि 2015 में दिल्ली हजारों करोड के कर्ज में था लेकिन सीएजी की रिपोर्ट आज यह बताती है कि हमारी सरकार पर कोई कर्जा नहीं है। दिल्ली सरकार 7 साल से ईमानदारी से काम कर रही है।

सितारगंज… #राजनीति : राकेश त्यागी बने किच्छा विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी

पहले 2015 में हमारा दिल्ली का बजट 30 हजार करोड था जो अब बढकर 60 हजार करोड हो गया है। उन्होंने कहा कि हमने सरकारी पैसा खजाने में भरने का काम किया। आज दिल्ली में हम सभी योजनाएं मुफ्त दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में कई नेता आए और गए लेकिन आम जनजीवन आज भी बदहाल है। लेकिन नेताओं का जमकर विकास हुआ है। सरकारी पैसा आज नेताओं की जेब में जा रहा है। वीआईपी को हर तरह की योजनाओं का मुफ्त लाभ मिल रहा है लेकिन जनता को नहीं। उन्होंने कहा कि यहां टैक्स वसूली ठीक से नहीं होती जिस वजह से सरकार कर्जे में है। उन्होंने आगे कहा कि हमारे अगर किसी भी नेता पर कोई आरोप लगता है तो हम उसकी निष्पक्ष जांच कराने के पक्षधर हैं। उन्होंने आगे कहा कि हमारी पार्टी का जो पैसा चंदे से इकटठा होता है वो पूरी तरह चुनाव आयोग के समक्ष है और कोई भी उसकी जांच कर सकता है । उन्होंने बताया कि आप पार्टी ईमानदार पार्टी है जो कहती है वो करके दिखाती है।

दीपक ब्ल्यूटिया बोले—भाजपाई अपना रिपोर्ट कार्ड स्वयं बनाने लगे हैं, हल्द्वानी में भी फ्लॉप होगी मोदी की रैली

https://youtu.be/hTwUoo9obHc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *