रूद्रपुर… #ये क्या : पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री ने किया विधवा मजदूर के 2 लाख रुपये हड़पने का प्रयास

रुद्रपुर। महिला के पति की मृत्यु के बाद श्रम विभाग से आई मुआवजे की रकम को पूर्व मंत्री ने हड़पने का प्रयास किया। विधवा के विरोध करने पर वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों के विरोध करने के बाद पूर्व मंत्री को विधवा की रकम लौटाने के लिए मजबूर होना पड़ा।


बंडिया किच्छा निवासी महिला मेहनत मजदूरी करने का कार्य करती है। उसके पति की कुछ समय पहले मृत्यु हो गई थी। उसके पति का श्रम विभाग में पंजीकरण था। इसलिए महिला ने श्रम विभाग में पति की मृत्यु पर मुआवजे के लिए आवेदन किया था।

उत्तराखंड… #मौसम : बदलने जा रहा है मौसम का मिजाज, लेकिन नए साल पर क्या रहेगा मौसम का हाल जानें

महिला की मदद करने के नाम पर एक पूर्व मंत्री भी सक्रिय हो गए। महिला ने बताया कि उन्होंने पैसा स्वीकृत करवाने के नाम पर 50 हजार रुपया तय कर लिया। महिला के खाते में श्रम विभाग ने दो लाख दस हजार रुपये मुआवजे के ट्रांसफर कर दिए।

लालकुआं… #कांग्रेस : अब हरीश दुर्गापाल बोले— कांग्रेस आलाकमान को करना चाहिए हरीश रावत को विधानसभा चुनाव के लिए चेहरा घोषित

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: बदरीनाथ, गंगोत्री और हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी

गुरुवार को महिला को झांसे में लेते हुए पूर्व ने उसका एटीएम ले लिया। आरोप है कि पूर्व मंत्री ने उसके खाते से दो लाख रुपये निकाल कर महिला को देने से मना कर दिया। महिला ने रोते हुए हल्ला मचा दिया। महिला के रोने एवं चिल्लाने पर केनरा बैंक के सामने लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग हिमाचल: देहरादून में खाई में गिरी यूटीलिटी, शिमला के नेरवा व चौपाल के तीन युवकों की मौत, एक घायल

रामनगर… #ब्रेकिंग : नए बाइपास पुल के नीचे मिले घर से एक सप्ताह पहले लापता हुए युवक का शव

मामले की जानकारी मिलते ही लोगों ने समय रहते पूर्व मंत्री एवं उनके एक सहयोगी को पकड़ लिया। लोगों के भारी विरोध को देखते हुए पूर्व मंत्री को महिला की सारी रकम वापस करनी पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  6 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

दीपक बल्यूटिया बोले—भाजपाई अपना रिपोर्ट कार्ड स्वयं बनाने लगे हैं, हल्द्वानी में भी फ्लॉप होगी मोदी की रैली

https://youtu.be/hTwUoo9obHc

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *