अल्मोड़ा…. वरिष्ठ पत्रकार व भारतीय पत्रकार संघ के नगर उपाध्यक्ष राजीव कर्नाटक की माता प्रेमा कर्नाटक के निधन पर भारतीय पत्रकार संघ ने जताया शोक

अल्मोड़ा- वरिष्ठ पत्रकार राजीव कर्नाटक की माता प्रेमा कर्नाटक के निधन पर भारतीय पत्रकार संघ ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना कर परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

बता दें कि नगर के डूंगाधारा निवासी प्रेमा कर्नाटक पत्नी श्री केसी कर्नाटक बीते लंबे समय से बीमार चल रही थी जिनका नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में पिछले 17 दिन से आईसीयू में इलाज चल रहा था बीते मंगलवार को इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई हैं उनके निधन से पूरे जनपद में शोक की लहर दौड़ गई , वही भारतीय पत्रकार संघ ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति भगवान से प्रार्थना की कि प्रभु इस दुख की घड़ी को परिवार को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

उनके निधन पर भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव रोहित कार्की, अल्मोड़ा जिला प्रभारी एस एस कपकोटी, अल्मोड़ा जिला उपाध्यक्ष दिनकर प्रकाश जोशी,नगर अध्यक्ष रोहित भट्ट, जिला संगठन मंत्री कपिल मल्होत्रा, अल्मोड़ा नगर उपाध्यक्ष राजीव कर्नाटक, पंकज मेहरा जिला प्रचार मंत्री, राहुल जोशी नगर प्रचार मंत्री, जिला कार्यकारिणी सदस्य गोविंद जोशी, जिला महामंत्री अभिषेक शाह ने शोक व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड न्यूज : ढाई वर्ष में सूबे से 893 महिलायें, और 82 बालिकायें गायब

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *