अल्मोड़ा…. गैरसैंण मामले में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा ने अल्मोड़ा में पत्रकार वार्ता के दौरान कहीं यह बात

अल्मोड़ा । गैरसैंण में चल रहे विधानसभा सत्र के दौरान कांग्रेस विधायकों पर सदन की गरिमा को तार-तार करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के साथ अभद्र व्यवहार और अमर्यादित आचरण किए जाने को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ हल्ला बोल दिया है।

अल्मोड़ा पहुंची भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मीडिया प्रभारी नेहा शर्मा ने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि कांग्रेस पार्टी के विधायकों ने विधानसभा सत्र के दौरान विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के साथ जो अभद्र मर्यादित व्यवहार किया उसको लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल के आह्वान पर प्रदेश के सभी जनपदों में प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी के महिला विरोधी चेहरे को जनता के सामने लाकर आरोपी विधायकों को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने की मांग की हैं। जिसको लेकर प्रदेश के सभी जनपदों में भाजपा महिला मोर्चा द्वारा कांग्रेस पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है।

नेहा शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के विधायकों ने केवल विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी का ही नहीं बल्कि उत्तराखंड की साठ लाख मातृशक्ति का अपमान किया है इसलिए कांग्रेस पार्टी को और उनके विधायकों को प्रदेश की मातृशक्ति से सार्वजनिक रूप में माफी मांगनी चाहिए। शर्मा ने कहा कि कांग्रेस विधायकों के इस अमर्यादित व्यवहार से कांग्रेस पार्टी का महिला विरोधी चेहरा सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि जहां भारतीय जनता पार्टी आज लगातार मातृशक्ति को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास कर रही है जिसको कांग्रेस पार्टी पचा नहीं पा रही है।कांग्रेस की इस महिला विरोधी सोच को प्रदेश की मातृशक्ति कभी माफ नहीं करेगी।

प्रेस वार्ता में जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष लीला बोरा , वरिष्ठ भाजपा नेत्री लता पांडे बिना नयाल ,जगत तिवारी, भावना तिवारी आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग कुमाऊं : डोली में अस्पताल पहुंचाई जा रही महिला ने रास्ते में ही दिया जुड़वा बच्चों को जन्म, एक मरा जन्मा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *