अल्मोड़ा—-सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत भाजपा युवा व अल्पसंख्यक मोर्चा ने किया जिला चिकित्सालय में रक्तदान

अल्मोड़ा- भाजपा ने पार्टी स्थापना दिवस पर सामाजिक न्याय सप्ताह के रूप में मनाते हुए आज भाजपा युवा मोर्चा अल्पसंख्यक मोर्चा ने संयुक्त रूप से जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा में रक्तदान किया ।

जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट व अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष राजा खान के नेतृत्व में अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी पूर्व जिला उपाध्यक्ष दर्शन रावत तथा युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष चंदन बहुगुणा व ग्रामीण मंडल के युवा मोर्चा के अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट के नेतृत्व में सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत रक्तदान किया।

जिसमें अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजा खान सहित युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष कन्हैया बिष्ट, दिव्यांशु पवार , सिमरन धनिक, दिनेश सिंह खेड़ा, गौरव नैनवाल, हेमंत सिंह बिष्ट ने रक्तदान किया तथा भविष्य में भी ऐसे सामाजिक काम करने के लिए हमेशा तत्पर रहने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र बिष्ट अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजा खान पूर्व उपाध्यक्ष दर्शन रावत मुस्तकीम मलिक , उस्मान बक्स,नमन गुरनानी ,प्रकाश बिष्ट, रविंद्र सिंह रावत, पारस कांडपाल, जगत भट्ट, गिरीश सिमरन धनिक दिव्यांशु पवार हेमंत सिंह बिष्ट कन्हैया बिष्ट, दिनेश सिंह गैड़ा,गौरव नैनवाल मौजूद रहे।

इसी कड़ी में 10 अप्रैल को महिला मोर्चा द्वारा वृद्धा आश्रम में फल वितरित वह सेवा कार्य किया जाएगा किसान मोर्चा द्वारा अस्पताल एवं सार्वजनिक स्थलों में महापुरुषों की मूर्तियों पर स्वच्छता करने का कार्यक्रम है जनजाति मोर्चा के द्वारा 11 अप्रैल कोअनुसूचित जाति के आस्तीन हॉस्टल में स्वच्छता व सेवा कार्य करने का कार्यक्रम है तथा 14 अप्रैल को बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रत्येक बूथ में अनुसूचित जाति मोर्चा कार्यक्रम करेगा।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : मुंबई में आंधी-तूफान से तबाही, होर्डिंग गिरने से चार लोगों की मौत, 59 लोग घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *