देहरादून… #गुस्सा : समय पर वेतन न मिलने से इस हॉस्पिटल में धरने पर बैठे डॉक्टर

देहरादून। समय पर वेतन न मिलने के विरोध में राजधानी के एक बड़े अस्पताल के डॉक्टरों ने सांकेतिक धरना दिया।

शनिवार को इन डॉक्टरों से साथ ही वेतन न बढ़ने पर इंटर्न डॉक्टर्स भी धरने पर बैठ गए। जानकारी के अनुसार मंहत इंद्रेश अस्पताल की ओपीडी के बाहर डॉक्टर धरना प्रदर्शन पर बैठ गए। इसके बाद उन्होंने प्राचार्य और एमएस से वार्ता भी की।

कार्य बहिष्कार किए जाने से अस्पताल प्रबंधन में हड़कंप की स्थिति रही। बताया गया कि कई माह से उनका वेतन बकाया है, जिसकी वजह से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि समझाने के बाद सुबह करीब 11:30 बजे धरना समाप्त कर दिया गया।

डॉक्टरों का कहना था कि उन्होंने केवल सांकेतिक धरना दिया है। अब यदि वेतन नहीं दिया जाता है तो वह आगे भी इस तरह का आंदोलन करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  29अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *