उत्तराखंड ब्रेकिंग : पिता के साथ टहल रही बच्ची को उठाकर ले जाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र के श्रीकोट गंगानाली में शुक्रवार को बच्ची को घर से उठाने वाला गुलदार पिंजरे में कैद हो गया है। शनिवार सुबह करीब 6 बजे गुलदार वन विभाग द्वारा लगाये गये पिंजरे में कैद हुआ।

शुक्रवार रात साढ़े आठ बजे के करीब घर के आंगन में अपने पिताजी के साथ टहल रही 7 वर्षीय सिया को गुलदार घर से उठा ले गया। घर में चीख पुकार शुरू होने के साथ ही परिजन गुलदार के पीछे दौड़ पड़े।

जोर-जोर से आवाज सुनने के बाद आसपास के लोग बच्ची की खोजबीन में जुटे। आंधे घंटे की खोजबीन के बाद बच्ची घर से 100 मीटर दूरी पर खून से लथपथ हालत में झाडियों में मिली।

जिसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से बच्ची को बेस चिकित्सालय लाया गया। जहां डॉक्टरों की टीम द्वारा बच्ची प्राथमिक उपचार देकर उसे हाई सेंटर एम्स रेफर कर दिया गया।

अभी भी बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर गुलदार के पिंजरे में कैद होने के बाद स्थानीय लेागों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें 👉  जिला बिलासपुर कांग्रेस की बैठक में पर्यवेक्षक अनीश अहमद ने सुनी सबकी बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *