ऋषिकेश… #गुस्सा : श्रमिकों ने की श्रम विभाग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी

ऋषिकेश। योजनाओं का लाभ नहीं दिए जाने से प्रदर्शनकारी श्रमिक आक्रोशित हैं। उन्होंने श्रमिकों को योजनाओं का लाभ देने और सहायक श्रम आयुक्त के खिलाफ जांच बैठाने की मांग की। सोमवार को अखिल भारतीय सर्वजन श्रमिक कल्याण समिति के बैनर तले श्रम कार्यालय के समक्ष श्रमिकों का धरना चौथे दिन भी जारी रहा।

कांग्रेस प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला ने धरने को समर्थन दिया और एसडीएम के माध्यम से सीएम को ज्ञापन भी भेजा। उन्होंने कहा कि श्रमिकों की उन्नति पर भाजपा सरकार आंखें मूंद कर बैठी हुई है। सरकार की उदासीनता के चलते ऋषिकेश विधानसभा क्षेत्र के श्रमिक आंदोलन को बाध्य हो गए हैं। देश में मजदूर विरोधी नीतियां सरकार बना रही है।

नए-नए कानून बना दिए जाते हैं, जिनका फायदा कंपनी प्रबंधन उठा रही हैं। श्रमिकों को उनका हक देना चाहिए। अन्यथा उग्र आंदोलन किया जाएगा। समिति अध्यक्ष प्रेमनाथ राव ने कहा कि श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों का शोषण किया जा रहा है।

श्रमिकों को किसी भी योजना का लाभ नहीं दिया गया है। जबकि प्रदेश के अन्य जगहों पर श्रमिकों को सभी लाभ मिले हैं। लेकिन ऋषिकेश में अधिकारी तानाशाही कर रहे हैं।

उन्होंने सहायक श्रम आयुक्त का ऋषिकेश से स्थानान्तरण करने, श्रमिकों के वर्ष 2015-16 से 2020 तक लम्बित चले आ रहे मृत्यु उपरान्त एवं विवाहोपरान्त आर्थिक सहायता से सम्बन्धित प्रकरणों का त्वरित निस्तारण करने, सहायक श्रम आयुक्त के खिलाफ जांच बैठाने की मांग की। धरना देने वालों में समिति सचिव गोपाल राम, फूलमती देवी, गुड्डन देवी, आशा भंडारी, हरेंद्र प्रसाद, मिंटू, पदम,अशोक, मिंटू आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : जंगल में घास काटने गए ग्रामीण पर बाघ का हमला, पति पत्नी ने भागकर बचाई जान

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं ब्रेकिंग : लालकुआं के समाज सेवी व व्यवसायी हयात सिंह कठायत का करंट की चपेट में आने से निधन

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *