अर्की न्यूज : अवस्थी के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर अर्की के कांग्रेसी खुशी से झूमे

अर्की। मुख्य संसदीय सचिव एवं अर्की के विधायक संजय अवस्थी जी को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अर्की एवं इसके सभी अग्रणी संगठनों में खुशी की लहर है।

ब्लाक कांग्रेस अर्की मीडिया अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने बताया कि अर्की विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय अवस्थी के हिमाचल कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सतीश कश्यप ने मुख्य संसदीय सचिव को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दीं।

उन्होंने कहा कि इस नियुक्ति से ब्लाक कांग्रेस अर्की और कांग्रेस कार्यकर्ता गौरवान्वित महसूस कर रहे तथा संजय अवस्थी की हिमाचल कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद पर नियुक्ति उनकी संगठन में कड़ी मेहनत और निष्ठावान से कार्य को देखते हुए इस पद पर सुशोभित किया है।

ब्लाक अध्यक्ष सतीश कश्यप ने मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी के हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी में कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्ति पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकाअर्जुन, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी राजीव शुक्ला, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू एवं समस्त कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का ब्लाक कांग्रेस अर्की एवं इसके सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की तरह से आभार व्यक्त किया। 

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: रेहड़ी फड़ी प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक तरसेम भारती पहुंचे सोलन, सुनी रेहड़ी फड़ी धारकों की समस्याएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *