बद्दी न्यूज : पट्टा नदी में शनिवार को 11 बजे होगा पूर्व मुख्यमंत्री का अस्थि विसर्जन, पूर्व विधायक दून ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के साथ अस्थियां लेने पहुंचे शिमला

बीबीएन। पराक्रम प्रवाह आयोजन के तहत स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजली देने के लिए दून ब्लाक में इस शनिवार को 11 बजे पट्टा नदी में अस्थि विसर्जन किया जाएगा। वीरवार को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक दून राम कुमार चौधरी दून ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ अस्थि कलश लेने शिमला पहुंचे।

इस मौके पर राम कुमार चौधरी के साथ प्रदेश कांग्रेस सचिव एवं पूर्व नप अध्यक्ष मदन लाल चौधरी, प्रधान रमेश ठाकुर, पूर्व एमसी हरदेव, बीडीसी राम रत्न चौधरी, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष बलवंत ठाकुर, उपप्रधान बिल्लू खान, उपप्रधान महेंद्र ठाकुर, दून युकां अध्यक्ष प्रज्जवल गुप्ता समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने प्रदेश कांग्रेस पार्टी कार्यालय में अस्थि कल्श दून के पदाधिकारियों के सपुर्द किया।


प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी ने बताया कि पराक्रम प्रवाह आयोजन के तहत पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह की अस्थियों का विसर्जन पट्टा नदी में किया जाएगा। पट्टा रेस्ट हाऊस में 11 बजे श्रद्धांजलि के उपरांत अस्थि विसर्जन किया जाएगा, जिसमें दून से हजारों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता इस पराक्रम प्रवाह आयोजन में उपस्थित रहेंगे। राम कुमार चौधरी ने कहा कि दून में विकास की जो इवारत पूर्व मुख्यमंत्री राजा वीरभद्र सिंह ने लिखी है उसका कर्ज ताउम्र दून की जनता नहीं उतार सकती।

आज भी याद है मांगे रखने पर राजा साहब देने थे तथाअस्तु का आर्शीवाद
राम कुमार चौधरी ने कहा कि जब भी राजा साहब प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे उन्होंने कभी भी दून की मांगो को नजर अंदाज नहीं किया। जब भी जनसभा के दौरान मैंने दून की मांगे रखी तो राजा साहब कहते थे आप अपनी मांगे पढ़ो। सभी मांगे उनके समक्ष रखने के बाद तथाअस्तु का आर्शीवाद देते थे और कहते थे कि दून से मेरा अथाह प्यार है और यहां के विकास में कोई कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। राम कुमार चौधरी ने कहा कि दून में जितने प्रमुख विकास कार्य हुए वह राजा साहब के नेतृत्व में हुए। भाजपा ने तो हमेशा दून की अनदेखी ही की। चौधरी ने कहा कि राजा साहब का कर्ज दून की जनता कभी नहीं उतार सकती। शनिवार को पट्टा रेस्ट हाऊस में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के उपरांत अस्थि विसर्जन करके उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग : धर्मपुर पुलिस द्वारा पकड़े गए चार में से दो चोरों को अर्की पुलिस ले गई कस्टडी ट्रांसफर पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *