बागेश्वर न्यूज : ‘बार-बार भाजपा सरकार’ के संकल्प के साथ चुनाव में उतरेंगे कार्यकर्ता

बागेश्वर। भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यकर्ताओं को प्रदेश मंत्री सुरेश भटट व प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने चुनाव तैयारी के टिप्स दिए। बैठक में बार बार, भाजपा सरकार का संकल्प के साथ जनता के बीच जाने का निर्णय लिया।


पार्टी कार्यालय में जिला कार्यसमिति की बैठक में कार्यसमिति के सदस्यों की बंद कमरे में बैठक आयोजित हुई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बैठक में पिछले कार्यक्रमों व सरकार के कार्यों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई। प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि
प्रत्येक कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के कार्यों से उत्साहित है। कहा कि बार-बार भाजपा सरकार के नारे के साथ जनता के बीच जाया जाएगा। बताया जा रहा है कि भाजपा के प्रदेश महामंत्री व नरेंद्र मोदी टीम के खास सदस्य सुरेश भटट ने जनता की मंशा के अनुरूप कार्य करने को कहा। उन्होंने संगठन की दृष्टि से भाजपा को सबसे बढ़ा संगठन बताते हुए कहा कि कार्यकर्ता आगामी चुनावों में यह साबित करेगा कि भाजपा ही राज्य हित में कार्य कर सकती है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव पूर्व तैयारियों के टिप्स दिए तथा संगठन की गतिविधियों की जानकारी दी। बैठक में विधायक चंदनदास व बलवंत सिंह भौर्याल समेत जिला कार्यसमिति के सदस्य व विभिन्न मोर्चे के पदाधिकारी उपस्थित थे। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट व संचालन डा. राजेंद्र परिहार प्रदेश की पशुपालन एवं दुग्ध विकास मंत्री तथा जिला प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि 2022 में प्रदेश में भाजपा दोबारा सत्ता संभालेगी। कहा कि भाजपा जनभावनाओं के अनुरूप कार्य कर रही है। कहा कि आप व कांग्रेस वर्तमान में अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। जिला कार्यसमिति की बैठक के बाद आयोजित पत्रकार वार्ता में प्रदेश की काबिना मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि भाजपा सरकार दोबारा सत्ता में आ रही है।

चुनावों की तैयारी के लिए कार्यकर्ता तैयार है। कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में ऐतिहासिक कार्य हो रहे हैं। जनता की भावनाओं के अनुरूप सरकार कार्य कर रही है। कहा कि देश व प्रदेश की जनता नरेंद्र मोदी के साथ है। कहा कि भाजपा 2022 में विकास व अब तक किए कार्यों को लेकर जनता के बीच जाएगी। उन्होंने कहा कि आप प्रदेश में अपने अस्तित्व के लिए संघर्ष कर रही है। आप का किसी भी सीट में उनसे मुकाबला
नहीं है। वहीं कांग्रेस अपने अंदरूनी संकट से उभर नहीं पा रही है। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री सुरेश भटट, जिला प्रभारी देवेंद्र ढैला व भाजपा जिलाध्यक्ष शिव सिंह बिष्ट, जिला महामंत्री एडवोकेट डा राजेंद्र सिंह परिहार व एडवोकेट सुरेश कांडपाल आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  विस्तृत समाचार …देखें शानदार तस्वीरें…वैदिक मंत्रोचार और जयकारों के बीच खुले केदारनाथ धाम के कपाट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *