कालाढूंगी न्यूज़ : बंजारा बने अल्मोड़ा जिले के प्रभारी

कालाढूंगी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मेहमूद हसन बंजारा को अल्मोड़ा जिले का प्रभारी बनाया गया है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए अल्पसंख्यक मोर्चे के प्रदेशाध्यक्ष इंतजार हुसैन ने बंजारा को यह जिम्मेदारी दी है।

मेहमूद हसन बंजारा इससे पहले मोर्चा जिलाध्यक्ष, प्रदेश मंत्री, विधायक प्रतिनिधि एवं मुख्य संगठन में मंडल महामंत्री का दायित्व संभाल चुके हैं जबकि लगातार चार बार से मोर्चे में प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व निभा रहे हैं। अल्मोड़ा प्रभारी बनने पर कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत, प्रतिनिधि विकास भगत, राज्यमंत्री मजहर नईम नवाब, प्रदेश मंत्री राजेंद्र बिष्ट, जिलाध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, प्रदेश महामंत्री सिराज खान गुड्डू, अल्मोड़ा जिलाध्यक्ष राजा खान, मंडल अध्यक्ष महेंद्र दिगारी, महामंत्री विनोद बुधलाकोटी, तारा चंद्र पांडे, गोपाल बुधलाकोटी, अखिलेश वर्मा, मंडल अध्यक्ष तस्लीम कुरैशी आदि ने बधाई दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग: दो दोस्तों में शराब पीने के बाद हुआ विवाद, तो एक ने दूसरे के सीने में मारी गोली, हालत नाजुक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *