अल्मोड़ा—- भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नंदा डगला पहुंची अल्मोड़ा प्रवास पर पत्रकार वार्ता के दौरान कही ये बात

अल्मोड़ा– भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नंदा डगला अल्मोड़ा जनपद प्रवास पर हैं अल्मोड़ा पहुंचने पर अल्मोड़ा महिला मोर्चा पदाधिकारियों के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। उसके बाद उन्होंने सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित किया। पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बूथ स्तर तक जाकर भाजपा महिला मोर्चा बूथ,तहसील एवं जिला स्तर पर वहां की क्षेत्रीय समस्याओं को जानने का प्रयास कर रही है।

श्रीमती डगला भाजपा महिला मोर्चा की हरियाणा प्रभारी भी है। महिला मोर्चा द्वारा आयोजित प्रवास कार्यक्रम के दौरान वे अल्मोड़ा आई हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में बूथ स्तर तक जाकर भाजपा महिला मोर्चा बूथ,तहसील एवं जिला स्तर पर वहां की क्षेत्रीय समस्याओं को जानने का प्रयास कर रही है।क्षेत्र की स्थानीय समस्याओं को समझ कर भाजपा महिला मोर्चा अपने शीर्ष नेतृत्व को इन समस्याओं से अवगत कराएंगे ताकि इन समस्याओं का समाधान हो सके।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में महिला सुरक्षा एवं आमजन के विकास के लिए अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की गई हैं।महिला सुरक्षा को लेकर सरकार गंभीर है।

यह भी पढ़ें 👉  रानीधारा रोड के पुनर्निर्माण के लिए 90 लाख की और निविदा निर्गत ,

महिला मोर्चा के द्वारा मंडल,जिला एवं बूथ स्तर पर जाकर धरातल में कार्य किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि अल्मोड़ा प्रवास के दौरान उन्होंने महिला थाना अल्मोड़ा का भी भ्रमण किया एवं महिलाओं एवं जो पुलिसकर्मी महिला सिपाही हैं उनकी समस्याओं को भी जानने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि आज मोदी सरकार आमजन के लिए बेहद व्यवस्थित तरीके से कार्य कर रही है। चाहे युवाओं के लिए हो,चाहे महिलाओं के लिए हो,चाहे बुजुर्गों के लिए हो सरकार लगातार अनेक ऐसी योजनाओं को ला रही है जो जनहित में हो।उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा पूरे उत्तराखंड में लगातार सक्रिय है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: कल से बंद हो जाएगी पैराग्लाइडिंग

भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारी पूरे उत्तराखंड और खासकर की बेहद विषम भौगोलिक परिस्थिति वाले पर्वतीय जनपदों में लगातार जमीनी स्तर पर लोगों की समस्याओं को जानने का प्रयास कर रही है जिससे कि इन समस्याओं का समाधान हो सके।उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार में लगातार भ्रष्टाचार पर प्रहार हो रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे अल्मोड़ा प्रवास के दौरान लगातार लोगों से मिल रही है एवं यहां की समस्याओं को जानने का प्रयास कर रही हैं।क्योंकि अल्मोड़ा एक पर्वतीय जनपद है यहां की भौगोलिक स्थिति भी विषम है। इस कारण विशेष तौर पर वह पर्वतीय जनपदों में अधिक मेहनत कर रही हैं।यहां की समस्याओं को जानकर उन समस्याओं से वे शीर्ष नेतृत्व को अवगत कराकर इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत रहेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  शिक्षा संकाय में सात दिवसीय सामुदायिक कार्यशाला का समापन

इस अवसर पर महिला मोर्चा भाजपा जिलाध्यक्ष लीला बोरा,जिला महामंत्री रेखा आर्य,नगर मंडल अध्यक्ष भावना तिवारी,हवालबाग मंडल महामंत्री ललिता बिष्ट,जिला उपाध्यक्ष तारा जीना,जिला कोषाध्यक्ष गीता जोशी,जिला मंत्री नीमा आर्य,मनीषा रौतेला,मीना लाल,रश्मि नेगी,सीमा,सरस्वती बिष्ट, दीप्ति पवार,लता पांडे, बीना नयाल,गंगा बिष्ट,मीडिया प्रभारी राजेंद्र सिंह बिष्ट एवम सह मीडिया प्रभारी जगत तिवारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *