हल्द्वानी… #राजनीति : विपिन उपाध्याय बने शिवसेना प्रदेश महामंत्री

हल्द्वानीराज्य उपप्रमुख रूपेंद्र नागर ने बताया कि विपिन उपाध्याय पूर्व में भगवा रक्षा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी प्रदेश मंत्री जनशक्ति पार्टी रहे हैं। शिवसेना परिवार सम्मिलित होने पर शिवसैनिकों ने फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार द्वारा राज्य उप प्रमुख रूपेंद्र नागर की संस्तुति पर विपिन उपाध्याय को शिवसेना प्रदेश इकाई का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया गया। उपाध्याय की नियुक्ति पर राज्य प्रमुख गौरव कुमार ने कहा कि इससे प्रदेश में शिवसेना को मजबूती मिलेगी। क्योंकि विपिन उपाध्याय पूरे प्रदेश उत्तराखंड में अपने अनुभव के अनुसार संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे। शिवसेना के भगवा ध्वज को उत्तराखंड के प्रत्येक घर-घर तक फहराएंगे।

विपिन उपाध्याय ने कहा कि शिवसेना राज्य प्रमुख गौरव कुमार और पूरी प्रदेश इकाई ने मुझे संगठन में सम्मिलित करके जो सम्मान दिया है। उसके अनुरूप पूरे उत्तराखंड में शिवसेना के भगवा ध्वज को चप्पे-चप्पे तक पहुंचाने में अपनी पूर्ण भूमिका अदा करूंगा और संगठन हित के लिए सड़क से लेकर सदन तक कार्य करने के लिए तत्पर रहूंगा उन्होंने बताया कि जनहित राष्ट्रहित धर्म हित संस्कृति की रक्षा के कार्यों के बल पर संगठन को मजबूती प्रदान करेंगे।

अपने मनोयन पर प्रदेश प्रमुख व प्रदेश इकाई और राष्ट्रीय कमेटी का आभार व्यक्त किया। राज्य प्रमुख रूपेंद्र नागर ने बताया कि मिशन 2022 को लेकर विपिन उपाध्याय के साथ मिलकर पूरे उत्तराखंड के सभी विधानसभाओं पर शिवसेना चुनावी समर में तैयारी करेगी। जनता के लिए किए गए कार्यों के बल पर चुनावी समर में जनता के बीच पहुंचेंगे।

शिवसेना को मजबूती प्रदान करेंगे। विपिन उपाध्याय के प्रदेश महामंत्री मनोनीत होने पर देहरादून जिला अध्यक्ष अमित कर्णवाल, नैनीताल जिला अध्यक्ष त्रिलोक सिंह, उधम सिंह नगर जिला अध्यक्ष सोमी ठक्कर, चंपावत जिला अध्यक्ष गुड्डू ठाकुर, कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष हेमंत कुमार, कुमाऊं मंडल सचिव सरजू प्रसाद पांडे, पदम पाल, प्रदेश महामंत्री भूपाल सिंह कार्की, हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष सुनील गुप्ता, काशीपुर नगर अध्यक्ष संजय सक्सेना,नैनीताल नगर अध्यक्ष मनोज कुमार , तारा दत्त दानी, विकास गुप्ता ,राजू गुप्ता, प्रमोद आर्य, अभिषेक कश्यप, अशोक सिंधी, पूरन भट्ट, राधा कृष्ण गुप्ता, पूरन सागर , राजेश साहू , राधेश्याम अरोरा, सर्वेश गंगवार, विक्रम बिष्ट, राजकुमार गुप्ता, मुरारी लाल शर्मा आदि शिवसेना पदाधिकारियों ने विपिन उपाध्याय को शिवसेना में स्वागत करते प्रदेश महामंत्री मनोनीत होने पर शुभकामनाएं दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: अपडेट… बड़ा सड़क हादसा,वाहन खाई में गिरा, पांच की मौत, ये रहे मृतकों के नाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *