हल्द्वानी… तेज रफ्तार बाइक सवार ने मारी महिला को टक्कर, मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी। तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक महिला को टक्कर मार दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने अज्ञात बाइक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।


जानकारी के मुताबिक शनिवार को आनन्दपुर निवासी जानकी देवी हल्दपोखरा डेयरी में दूध लेने जा रही थी। इस दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गई। स्थानीय लोग महिला को अस्पताल ले गए, जहां उन्हें सीसीयू में रखा गया है। मामले में महिला के बेटे नवीन चन्द्र ने पुलिस को अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस के मुताबिक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ ब्रेकिंग : मानपुरा पुलिस ने दो किलो गांजे के साथ बाइक सवार दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *