हिमाचल राजनीति : कंगना बोलीं- एक शहजादा दिल्ली में दूसरा हिमाचल में, विक्रमादित्य का वादा – 800 करोड़ से मंडी को बनाएंगे स्मार्ट सिटी

रिकांगपीयो। भाजपा की मंडी संसदीय क्षेत्र की प्रत्याशी कंगना रनौत आज किन्नौर में हैं। उन्होंने यहां अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह पर गिन गिन कर निशाने साधे। उन्होंने कहा कि देश में दो शहजादे हैं। एक दिल्ली में और दूसरा हिमाचल में। दूसरी ओर कांग्रेस के विक्रमादित्य सिंह ने आज सोशल मीडिया पर विकास की बातें कीं। उन्होंने वायदे पूरे करने की बात पर जोर देते हुए फिल्मी स्टाइल में कहा कि हम जो कहते हैं उसे हर हाल में पूरा करते हैं। उन्होंने आठ सौ करोड़ की लागत से मंडी के स्मार्ट सिटी में तब्दील करने का वायदा भी हवा में उछाल दिया है।


किन्नौर में आज कंगना रनौत ने कहा कि एक शहजादे दिल्ली में हैं…एक शहजादे हमारे हिमाचल में भी हैं जो कभी अपने महलों से निकलकर देखें तो पता चलेगा कि गरीबी क्या होती है और गरीब की क्या मजबूरियां होती हैं।


उन्होंने कहा कि बाप-दादाओं की दी हुई राजनीतिक जागीर मुझे यहां खींच कर नहीं लाई है। मुझे मेरी मातृभूमि के लिए प्यार, लगाव यहां लेकर आया है।”

देखें कंगना ने क्या कहा

दूसरी ओर कांग्रेस के विक्रमादित्य भी फिल्मी अवतार में आज फेसबुक पर अवतरित हुए। उन्होंने फिल्मी स्टाइल में पोस्ट किया। हम जो कहते हैं उसे हर हाल में पूरा करते हैं, 3500 करोड़ से प्रदेश की सड़कों का कार्य किया, अब 800 करोड़ से मंडी को स्मार्ट सिटी में तब्दील करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : आठवीं पास पेंटर कर रहा था शहर में बाइकों की चोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *